{"_id":"5f259d838ebc3e74a90b76dc","slug":"hathras-registration-of-commercial-vehicles-will-be-done-at-dealer-point-hathras-news-ali2401705141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: व्यावसायिक वाहनों का डीलर प्वाइंट पर होगा पंजीयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: व्यावसायिक वाहनों का डीलर प्वाइंट पर होगा पंजीयन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
व्यावसायिक वाहन स्वामियों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें पंजीयन के लिए एआरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आने वाले दिनों में व्यावसायिक वाहनों का डीलर प्वाइंट पर ही पंजीकरण होगा। इसके लिए डीलरों और एआरटीओ कार्यालय के कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस नई प्रक्रिया से एआरटीओ कार्यालय में वाहन स्वामियों की भीड़ भी घटेगी और उन्हें काफी राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि जिले में व्यावसायिक वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। व्यावसायिक वाहनों से संभागीय परिवहन विभाग को अच्छा खासा राजस्व भी हासिल होता है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए व्यावसायिक वाहनों के पंजीकरण की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब व्यावसायिक वाहनों के डीलर प्वाइंट पर पंजीयन होंगे। इसके लिए डीलरों, एआरटीओ कार्यालय के कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका ट्रायल हो चुका है, जो कि सफल रहा है।
अब इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी तेज होगी। अब तक डीलर प्वाइंट पर घरेलू वाहनों का पंजीयन होता था। डीलर प्वाइंट पर पंजीयन की शुरुआत होने से वाहन खरीदने वालों को भौतिक सत्यापन के लिए एआरटीओ कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। इससे एआरटीओ कार्यालय में भीड़ का दबाव भी कम होगा। एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में व्यावसायिक वाहनों के पंजीयन डीलर प्वाइंट पर होंगे। इसके लिए डीलरों व कार्यालय के कर्मियों को जल्द प्रशिक्षण दिया जाएगा।