{"_id":"62bc978a4493334d16474640","slug":"hathras-registration-of-100-school-vehicles-in-the-district-suspended-hathras-news-ali294991632","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले के 100 स्कूली वाहनों के पंजीकरण निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले के 100 स्कूली वाहनों के पंजीकरण निलंबित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जैसे जैसे जुलाई का महीना नजदीक आ रहा है, जिले का परिवहन विभाग स्कूली वाहनों में सफर करने वाले नौनिहालों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय से मानक पर खरा न उतरने वाले व फिटनेस न कराने वाले 100 स्कूली वाहनों का पंजीयन निलंबित कर दिया गया है।
यदि इन वाहनों में खामियों को दूर नहीं किया गया तो तीन माह की अवधि पूरी होने पर इन वाहनों के पंजीयन के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। यदि यह वाहन मार्ग पर चलते मिले तो जब्त किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि एक जुलाई से स्कूल खुलने जा रहे हैं। जिले में बड़ी संख्या में स्कूली वाहन नौनिहालों को लाने व ले जाने में लगे हुए हैं।
पूर्व में संभागीय परिवहन विभाग द्वारा स्कूली वाहनों की हकीकत परखने के लिए अभियान चलाया था। इस दौरान मानक के विपरीत चलते मिले कई वाहनों को बंद किया गया। अब स्कूल खुलने के साथ फिर से परिवहन विभाग के अधिकारियों ने ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमर कस ली है।
विज्ञापन
जिले में करीब 100 स्कूली वाहनों ने फिटनेस की जांच नहीं कराई है। यह वाहन मानकों पर खरे भी नहीं उतर रहे। इस कारण इन वाहनों के पंजीयन को पूर्व में निलंबित कर दिया गया। यदि समय रहते इन वाहनों ने नियमों को पूरा नहीं किया तो तीन माह की अवधि पूरी होने पर इनके पंजीयन को निरस्त कर दिया जाएगा।
ये वाहन नौनिहालों को सफर कराते या फिर मार्ग पर चलते हुए मिले तो इन वाहनों को एआरटीओ द्वारा जब्त किया जाएगा। आरआई संतोष कुमार का कहना है कि पूर्व में मानक पर खरा न उतरने के कारण 100 स्कूली वाहनों के पंजीयन निलंबित कर दिए गए। यदि समय रहते ये वाहन मानक पूरे नहीं करते हैं तो निलंबन की अवधि के तीन माह पूरे होने पर पंजीयन निरस्त किया जाएगा। मार्ग पर चलते मिले तो जब्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी।