{"_id":"61799d0265529d799625386e","slug":"hathras-register-more-and-more-workers-on-e-shram-portal-hathras-news-ali276840474","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ई-श्रम पोर्टल पर ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों का कराएं पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ई-श्रम पोर्टल पर ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों का कराएं पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कलेक्ट्रेट सभागार में ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण को लेकर सीडीओ आरबी भास्कर ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने विभागीय अधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या में श्रमिकों के पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रचार वाहन को भी रवाना किया।
बैठक में उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की ई-श्रम पोर्टल का शुभारंभ कर पंजीकरण का माड्यूल निर्धारित किया गया है। इस पर असंगठित कर्मकारों का नि:शुल्क पंजीकरण होगा। उन्होंने कहा कि विभागवार लक्ष्यों का निर्धारण कर विशेष अभियान चलाकर इस कार्य को कराया जाए। इस कार्य में कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से निशुल्क पंजीकरण कराया जाना सुनिश्चित करें।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहम्मद आजम ने बताया है कि जनपद में 583052 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके सापेक्ष अब तक 131711 श्रमिकों का पंजीकरण कराया जा चुका है। अन्य जानकारी भी बैठक में दी गई। बैठक में उप कृषि निदेशक एसएन सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी बनवारी सिंह, पीओ डूडा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत आदि मौजूद थे। संवाद