फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Reduce positive cases, make monitoring committees functional

हाथरस : पॉजिटिव केसों में कमी लाएं, निगरानी समितियों को करें क्रियाशील

Thu, 13 May 2021 11:02 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Reduce positive cases, make monitoring committees functional
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पड़ोसी जिले अलीगढ़ में बृहस्पतिवार को आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडल के चारों जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। हाथरस एनआईसी से डीएम रमेश रंजन, एसपी विनीत जायसवाल सहित अन्य अधिकारियों ने बैठक में प्रतिभाग किया। यहां जिले में कोरोना की रोकथाम के लिए चल रहीं तैयारियों का खाका भी डीएम ने सीएम के समक्ष पेश किया। सीएम ने कोरोना के पॉजिटिव केस निकलने की दर को कम किए जाने के निर्देश दिए। निगरानी समितियों को क्रियाशील रखते हुए बुखार के मरीजों को तत्काल दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सीएम के अलीगढ़ मंडल पर आने की सूचना के मिलते ही बुधवार की देर रात से प्रशासनिक अफसर सतर्क हो गए। जिला प्रशासन ने कोरोना को लेकर की गई व्यवस्थाओं का पूरा खाका बुकलेट के जरिये पेश किया। प्रशासन की ओर से जिले में बनाए गए कोविड अस्पताल, टीकाकरण , होम आइसोलेशन, मेडिकल किट वितरण, ऑक्सीजन की व्यवस्था, क्वारंटीन सेंटर सहित अन्य व्यवस्थाओं की रिपोर्ट तैयार की गई। प्रशासन की ओर से बनाई निगरानी समितियों का डाटा भी तैयार किया गया। यहां तक प्रशासन की ओर से कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए कराए जा रहे इंतजामातों का ब्योरा भी तैयार किया गया। जिले में स्थापित किए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट का पूरा खाका प्रशासन की ओर से भी तैयार किया गया।
विज्ञापन

इसके चलते सीएम योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मंडल के सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें एनआईसी हाथरस से डीएम रमेश रंजन, एसपी विनीत जायसवाल सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। डीएम ने ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने की तैयारियों, कोविड अस्पतालों के संचालन, निगरानी समितियों के द्वारा किए जा रहे सर्वेक्षण, कोविड कंट्रोल रूम आदि के बारे में सीएम को जानकारी दी। सीएम ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कमी लाने, निगरानी समितियों के जरिये बुखार के मरीजों तक मेडिसिन किट उपलब्ध कराने, ऑक्सीजन प्लांट को जल्द से तैयार करने के साथ अन्य निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed