{"_id":"60f9bc5d8ebc3e6d0f2b31b1","slug":"hathras-recruitment-process-will-start-soon-on-vacant-posts-of-anganwadi-centers-hathras-news-ali268775940","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आंगनबाड़ी केंद्रों के रिक्त पदों पर जल्द शुरू हो सकेगी भर्ती प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आंगनबाड़ी केंद्रों के रिक्त पदों पर जल्द शुरू हो सकेगी भर्ती प्रक्रिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले भर में आंगनबाड़ी केंद्रों के विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया अब जल्द ही शुरू हो सकेगी। विभागीय अफसरों को इस सप्ताह शासन ने सहायिका के पदों पर भर्ती को लेकर नये आदेश मिल सकते हैं। आंगनबाड़ी सहायिका के पदों के लिए निर्धारित शैक्षिक मानक के आधार पर वरीयता सूची तैयार न हो पाने के कारण भर्ती की प्रक्रिया अटकी हुई थी।
उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देश पर जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों के विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 149, मिनी कार्यकर्ता के 126 और सहायिका के 267 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसके सापेक्ष विभाग को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 3322, मिनी कार्यकर्ता के 1161, सहायिका के 980 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं।
सहायिका के पदों पर पांचवीं व आठवीं पास शैक्षिक प्रमाणपत्रों के आधार पर नंबरों की मेरिट सूची ऑनलाइन तैयार नहीं हो पा रही थी। इस कारण सहायिका के पदों की मेरिट नहीं बन पा रही थी। विभाग की ओर से आ रही समस्याओं को लेकर एक पत्र शासन को लिखा गया। इस पत्र को लेकर इस सप्ताह जबाव आएगा। इसके बाद फिर से भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन
डीपीओ डीके सिंह ने बताया कि सहायिका के पदों की मेरिट नहीं बन पा रही है। इस बारे में शासन से दिशा-निर्देश मांगे गए थे। 20 बिंदुओं पर नये दिशा-निर्देश तैयार हो गए हैं। इनके यहां स्थानीय स्तर पर प्राप्त होते ही भर्ती की प्रक्रिया फिर से शुरू हो सकेगी।