फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Recruitment process stuck from the priority list of the posts of Anganwadi assistant

हाथरस : आंगनबाड़ी सहायिका के पदों की वरीयता सूची से अटकी भर्ती प्रक्रिया

Mon, 07 Jun 2021 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Recruitment process stuck from the priority list of the posts of Anganwadi assistant
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले भर में आंगनबाड़ी केंद्रों के विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया के लिए विभागीय स्तर से कार्रवाई की जा रही है। आंगनबाड़ी सहायिका के पदों के लिए निर्धारित शैक्षिक मानक के आधार पर वरीयता सूची तैयार न हो पाने के कारण भर्ती प्रक्रिया अटक गई है। डीएम ने इस पूरे प्रकरण को लेकर शासन को पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया है।
शासन के निर्देश पर जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों के विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 149, मिनी कार्यकर्ता के 126 और सहायिका के 267 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसके सापेक्ष विभाग को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 3322, मिनी कार्यकर्ता के 1161, सहायिका के 980 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों के प्राप्त होने के साथ विभाग की ओर से आवेदनों की जांच और वरीयता सूची बनाने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सहायिका के पदों पर पांचवीं व आठवीं पास शैक्षिक प्रमाणपत्रों के आधार पर नंबरों की मेरिट सूची ऑनलाइन तैयार नहीं हो पा रही। इस कारण सहायिका के पदों की मेरिट बनने में मुश्किल हो रही है। डीएम रमेश रंजन ने इस समस्या के बारे में शासन को अवगत करा दिया गया है। डीपीओ डीके सिंह ने बताया कि सहायिका के पदों की मेरिट नहीं बन पा रही है। इस बारे में शासन को अवगत करा दिया गया है। शासन स्तर से निर्देश के क्रम में आगे कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed