फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Recruitment of Panchayat Assistants in 52 Gram Panchayats

हाथरस : 52 ग्राम पंचायतों में हुई पंचायत सहायकों की भर्ती

Sun, 07 Aug 2022 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Recruitment of Panchayat Assistants in 52 Gram Panchayats
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की 52 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती कर दी गई है। जिले में 64 ग्राम पंचायतों में लंबे समय से पंचायत सहायकों के पद रिक्त चल रहे थे। शासन के निर्देश पर भर्ती प्रक्रिया के दौरान 61 ग्राम पंचायतों ने पंचायत सहायक तैनाती को लेकर प्रस्ताव दिए थे। इन सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की तैनाती की जा रही है। पंचायत सहायकों के माध्यम से ग्रामीणों को ऑनलाइन योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
प्रथम चरण में जिले में 64 ग्राम पंचायतों में मिली आपत्ति व अन्य कारणों से पंचायत सहायकों की भर्ती नहीं हो पाई थी। पंचायतराज विभाग की ओर से 64 रिक्त ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। इसके लिए प्रस्ताव लिए गए। इनमें से 61 ग्राम पंचायतों ने पंचायत सहायक भर्ती के लिए प्रस्ताव प्रशासन को उपलब्ध कराए। पंचायतराज विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों से प्राप्त प्रस्तावों पर अवलोकन किया गया।
विज्ञापन

नौ ग्राम पंचायतों के प्रस्तावों में खामियां पाई गईं। इस आधार पर इन ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की तैनाती नहीं हो सकी। विभाग की ओर से जिले की 52 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती कर दी गई है। भर्ती सूची को संबंधित ब्लॉक व ग्राम पंचायतों में चस्पा कर दिया गया है। जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) सुबोध जोशी ने बताया कि जल्द ही ग्राम पंचायतों के माध्यम से चयनकर्ताओं को नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed