फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Recruitment of female mates in the district, keeping the mandate on hold

हाथरस : शासनादेश को ताक पर रख जिले में कर दी महिला मेटों की भर्ती

Fri, 30 Jul 2021 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Recruitment of female mates in the district, keeping the mandate on hold
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में महिला मेट की भर्ती प्रक्रिया में विभागीय अफसरों द्वारा शासन के निर्देशों को ताक पर रख दिया गया है। यहां तक कि मनरेगा के तहत 165 महिला मेट की भर्ती अफसरों द्वारा मनमाने तरीके से की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में ग्राम पंचायत स्तर से समूहों में से नामों के प्रस्ताव लेने थे, लेकिन विभाग की ओर से किसी भी ग्राम पंचायत स्तर से कोई भी प्रस्ताव नहीं लिया गया है। यहां तक कि ग्राम प्रधान न होने की स्थिति में ग्राम पंचायतों पर तैनात प्रशासकों से भी कोई प्रस्ताव नहीं लिया गया है।
शासन स्तर से ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत महिला मेट की भर्ती किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया को लेकर शासनादेश भी जारी किया गया, जिससे भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ हो सके। शासन स्तर से ग्राम पंचायतों के महिला समूहों में से अभ्यर्थियों के प्रस्ताव लेकर भर्ती किए जाने के निर्देश जारी किए। जिले में आला अफसरों ने शासनादेश को दरकिनार करते हुए भर्ती प्रक्रिया को शुरू कर दिया और 165 महिला मेट की भर्ती भी कर दी गई।
विज्ञापन

शासन स्तर से इसके लिए ग्राम पंचायत से प्रस्ताव लेने के निर्देश दिए गए थे। ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान न होने के कारण प्रशासक नामित थे, लेकिन यहां मेट की भर्ती के लिए किसी भी प्रशासक से कोई प्रस्ताव नहीं लिया गया। विभागीय अफसरों ने मनमाने तरीके से भर्ती कर दी। भर्ती प्रक्रिया में घालमेल करने का भी आरोप लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि विभाग की ओर से लगातार इन आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वर्तमान में 284 महिला मेट चिन्हित की गई हैं। इनको प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद इनमें से भी परीक्षा में पास होने वाली अभ्यर्थियों को मेट के पद पर चयनित किया जाएगा। गौरतलब है कि ग्राम पंचायतों में प्रशासकों की तैनाती की अवधि 25 दिसंबर 2020 से 15 जून तक थी।
महिला मेट भर्ती का उद्देश्य
महिला मेट की भर्ती का उद्देश्य महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत प्रदेश में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना है। 50 श्रमिकों के ऊपर कम से कम एक महिला मेट की भर्ती की जाएगी।
क्या कहता है शासनादेश
महिला मेट का चयन योग्यता अनुसार महिला स्वयं सहायता समूहों में से ग्राम पंचायत द्वारा किया जाएगा। विकास खंडों में कार्यरत सिविल सोसायटी आर्गेनाइजेशन काम कर रही हैं। उनके द्वारा महिला मेट के कार्य के लिए उपयुक्त अभ्यर्थी का चयन कर प्रस्ताव ग्राम पंचायत के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इस प्रस्ताव पर ग्राम पंचायत अपनी मुहर लगाकर मनरेगा सेल को भेजेगी।
165 महिला मेट को फाइनल कर दिया गया है। ग्राम पंचायत समूह में से ही इनको फाइनल किया जाएगा। एडीओ पंचायत प्रशासक रहे हैं, उनसे प्रस्ताव लेकर भर्ती की गई है।
-अशोक कुमार, जिला समन्वयक मनरेगा
मनरेगा में महिला मेट की भर्ती की गई हैं। हमसे प्रशासक के रूप में कोई प्रस्ताव नहीं लिए गए हैं। हमें महिला मेट भर्ती के संबंध में कोई जानकारी ही नहीं हैं।

-उदय प्रताप, एडीओ पंचायत हसायन (हाथरस, हसायन प्रशासक)
मनरेगा में महिला मेट की भर्ती में हमारे द्वारा किसी प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं हैं और न ही हमसे कोई समूहों में से प्रस्ताव लिया गया है।
-फौरन सिंह, पूर्व एडीओ पंचायत सासनी (सासनी, मुरसान प्रशासक)
मेरे द्वारा मनरेगा में महिला मेट को लेकर किसी भी प्रकार कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है। इस संबंध में ग्राम पंचायत स्तर से कोई प्रस्ताव नहीं मांगे गए हैं।
-राजीव कुमार , एडीओ पंचायत सिकंदराराऊ (सिकंदराराऊ प्रशासक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed