{"_id":"5e80dd498ebc3e76ad6487e2","slug":"hathras-reality-will-come-to-the-fore-in-five-days-of-the-young-man-hathras-news-ali2302369198","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: आईशोलेट किए गए युवक की पांच दिन में हकीकत आएगी सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: आईशोलेट किए गए युवक की पांच दिन में हकीकत आएगी सामने
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सादाबाद के एक गांव निवासी को जिला अस्पताल में आईसोलेट किया गया है। पांच दिन की स्क्रीनिंग के बाद उसके खून के नमूने को कोरोना की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग भेजेगा।
उल्लेखनीय है कि सादाबाद के एक गांव निवासी युवक अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए न्यू आगरा थाना क्षेत्र के सार्थक नर्सिंग होम में 26 मार्च को गया था, जहां उसने उस डॉक्टर से मुलाकात की, जो अपने कोरोना वायरस से पीड़ित बेटे का इलाज अपने ही अस्पताल में कर रहा था। इसी के चलते युवक को शनिवार की देरशाम को जिला अस्पताल की आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
डॉक्टरों की टीम उसकी पल-पल की जांच कर रही है। हालांकि उसमें अभी तक कोरोना वायरस से संबंधित कोई भी सिमटम नजर नहीं आए हैं, अहतियात के तौर पर उसे यहां पर भर्ती किया गया है। सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने बताया कि युवक में कोरोना से संबंधित कोई लक्षण नहीं है। एहतियात के लिए उसे वार्ड में भर्ती किया गया है। पांच दिन पूरे होने पर उसके खून के नमूने को जांच के लिए भेजा जाएगा।