{"_id":"5f63a8cc8ebc3e74ad5c2b48","slug":"hathras-rape-of-a-lonely-woman-at-home-report-filed-on-court-order-sadabad-news-ali244068157","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: घर में अकेली महिला से दुष्कर्म, न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: घर में अकेली महिला से दुष्कर्म, न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
न्यायालय के आदेश पर सादाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में इंद्रजीत उर्फ लट्टू को नामजद किया गया है।
रिपोर्ट में महिला का आरोप है कि उसकी सास मां को छह फरवरी 2020 को शाम करीब छह बजे आरोपी गालियां देते हुए पकड़कर मारपीट कर रहा था। तभी उसने धक्का मारकर अपनी सास को बचा लिया। आरोपी देखने की धमकी देते हुए चला गया। 11 फरवरी को वह घर पर अकेली थी। तभी मौका पाकर इंद्रजीत छत के रास्ते घर में अंदर घुस आया और बुरी नीयत से उसका मुंह बंद कर कमरे के अंदर खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने शोर मचाया तो मौके पर उसके पति व गांव का ही एक व्यक्ति आ गया। उसके पति ने इंद्रजीत की छिपते हुए भागने की फोटो खींच ली। वह गर्भवती है और घटना के वक्त से ही दर्द से पीड़ित है। वह थाने भी गई, लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई।