फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Rape of 75-year-old woman, case filed

हाथरस: 75 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Sun, 23 Feb 2020 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Rape of 75-year-old woman, case filed
क्षेत्र के एक गांव में एक 75 वर्षीय वृद्धा के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि शनिवार की अल सुबह अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। बदमाश वृद्धा के जेवर भी उतारकर ले गए। शनिवार की सुबह जब वृद्धा के एक पुत्र ने कुंदी खोलकर देखा तो पीड़िता के मुंह में कपड़ा लगा था और उसके हाथ बंधे हुए थे।
विज्ञापन

वृद्धा के शोर मचाने पर वहां काफी भीड़ जमा हो गई। पहले यूपी 100 की पुलिस टीम पहुंची और उसके बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कौशिक भी दलबल के साथ वहां पहुंच गए। एंबुलेंस बुलाकर पीड़िता को उपचार के लिए हाथरस भेजा गया। पुत्र ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। सीओ रामशब्द यादव ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ित से बातचीत की। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

दरअसल, पीड़िता का परिवार गांव के बाहर मकान बनाकर रहता है, जहां पीड़िता के पशु भी रहते हैं। शुक्रवार की रात को पीड़िता अपने पशुओं के पास सो रही थी। बराबर में बने मकान में पीड़िता के परिजन सो रहे थे। पीड़िता ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब तीन बजे अज्ञात लोग पीड़िता के पास आ धमके। आरोप है कि इन लोगों ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और हाथ बांध दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म भी किया और फरार हो गए। बताते हैं कि शनिवार की सुबह परिजनों की नींद खुली तो पीड़िता का एक पुत्र कुंदी खोलकर पशुओं के पास आया तो देखा कि पीड़िता के मुंह में कपड़ा लगा था और हाथ बंधे थे। आनन-फानन पुत्र ने वृद्धा के हाथ खोले तो पीड़िता ने शोलगुल मचाया । मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना देकर यूपी 100 की पुलिस टीम को मौके पर बुलाया गया।

कोतवाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कौशिक एवं चौकी प्रभारी शांतिशरण यादव दलबल सहित मौके पर पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कौशिक का कहना है कि अब तक की गई जांच-पड़ताल के आधार पर घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। स्वास्थ्य परीक्षण की रिपोर्ट आने के बाद घटना की वास्तविकता का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed