फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras rape accused sentenced to 20 years in Faridabad

Hathras News: हाथरस के आरोपी को फरीदाबाद में 20 साल की सजा, छठी कक्षा की छात्रा संग किया था गंदा काम

Sat, 02 Sep 2023 08:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 02 Sep 2023 08:43 PM IST
सार

25 अगस्त 2019 दोपहर को छात्रा छत पर गई थी, जहां दोषी उसे अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। दोषी ने लड़की को नशे की गोली खिलाई। जिससे बेहोश हो गई। होश आने पर उसने अपने आप को कमरे में बंद पाया। कमरे के बाहर ताला लगा हुआ था।

विज्ञापन
Hathras rape accused sentenced to 20 years in Faridabad
20 साल की जेल का आदेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

किशोरी से दुष्कर्म मामले में फरीदाबाद अतिरिक्त सेशन जज हेमराज मित्तल की कोर्ट ने शनिवार को दोषी गौरव को 20 साल की जेल और 60 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। वर्ष 2019 में दोषी ने 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन

 
मूल रूप से हाथरस निवासी गौरव वारदात के समय पीड़ित के पड़ोस में रहता था। 26 अगस्त 2019 को पीड़िता ने सारन थाने में शिकायत दी थी। उसने बताया था कि वह छठी कक्षा की छात्रा है। 25 अगस्त दोपहर को वह छत पर गई थी, जहां आरोपी उसे अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। गौरव ने लड़की को नशे की गोली खिलाई। जिससे बेहोश हो गई। 
विज्ञापन


होश आने पर उसने अपने आप को कमरे में बंद पाया। कमरे के बाहर ताला लगा हुआ था। पीड़ित की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट, एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश करके जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed