{"_id":"693d16beeb62dfd5ad04338b","slug":"hathras-ranks-25th-in-sir-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"SIR: हाथरस का एसआईआर में 25वां स्थान, मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान की तिथियां बदलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SIR: हाथरस का एसआईआर में 25वां स्थान, मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान की तिथियां बदलीं
Sat, 13 Dec 2025 01:04 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:04 PM IST
सार
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के कार्यक्रमों की तिथियों में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
एसआईआर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एसआईआर कार्य में जिला स्तरीय अधिकारियों की मेहनत का रिपोर्ट कार्ड 12 दिसंबर को शासन ने जारी किया है। एसआईआर फॉर्म फीड करने में हाथरस प्रदेश में 25वें स्थान पर है। जिले में कुल 11,63,5250 मतदाता हैं, जिनके एसआईआर फॉर्म भरवाए जाने हैं।
विज्ञापन
इनमें से 83.85 फीसदी फॉर्म डिजिटाइज्ड हो चुके हैं, जबकि 16.55 फीसदी मतदाताओं के फॉर्म एकत्रित करना बाकी है। इस तरह 1,92,618 मतदाताओं के फॉर्म अभी फीड नहीं हो सके हैं। बता दें कि अब शासन ने इसकी समय सीमा बढ़ाकर 26 दिसंबर कर दी है। अब अधिकारी शेष फॉर्म जमा करने की कवायद में जुट गए हैं, जिससे प्रदर्शन और बेहतर हो सके। संवाद
विज्ञापन
मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान की तिथियां बदलीं
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के कार्यक्रमों की तिथियों में बदलाव किया गया है। इसकी संशोधित समय सारिणी भी जारी कर दी गई है। हाथरस के जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार गणना प्रपत्र भरने की अवधि 20 दिसंबर तक रहेगी। मतदेय स्थलों का पुनर्स्थापन 28 दिसंबर को होगा। कंट्रोल टेबल को अपडेट करने और आलेख्य सूची की तैयारी 27 से 30 दिसंबर तक होगी।
विज्ञापन
सूची का आलेख्य प्रकाशन 31 दिसंबर को होगा। दावे-आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 31 दिसंबर से 30 जनवरी तक रहेगी। नोटिस जारी करने, सुनवाई, सत्यापन व निस्तारण का कार्य 31 दिसंबर से 21 फरवरी तक किया जाएगा। अंतिम प्रकाशन की अनुमति प्राप्त करने की तिथि 25 फरवरी है। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 28 फरवरी को किया जाएगा।