{"_id":"6a06af394333ac656f07759b","slug":"hathras-ranks-14th-in-without-ticket-travel-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Train: 18 स्टेशन पर 10 दिन चला अभियान, बिना टिकट यात्रा में हाथरस 14वें स्थान पर, अलीगढ़ 5वें पायदान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Train: 18 स्टेशन पर 10 दिन चला अभियान, बिना टिकट यात्रा में हाथरस 14वें स्थान पर, अलीगढ़ 5वें पायदान पर
Fri, 15 May 2026 11:02 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 15 May 2026 11:02 AM IST
सार
18 प्रमुख स्टेशनों पर 10 दिनों तक अभियान चलाया गया। जिसकी रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें सबसे ऊपर प्रयागराज स्टेशन ही है, टूंडला तीसरे, फिरोजाबाद आठवें, इटावा नौवें और शिकोहाबाद 10वें स्थान पर है।
विज्ञापन
पकड़े गए बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल की ओर से 18 प्रमुख स्टेशनों पर 10 दिनों तक चलाए गए अभियान में हाथरस को बिना टिकट और नियमों के विपरीत यात्रा करने वालों की संख्या के आधार पर 14वां स्थान मिला है, अलीगढ़ जंक्शन पांचवें स्थान पर है। इनमें बिना टिकट यात्रा, गलत श्रेणी में सफर, अनियमित टिकट उपयोग और रेलवे नियमों के उल्लंघन के अन्य मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
अभियान के दौरान हाथरस में कुल 287 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनसे कुल एक लाख 53 हजार 870 रुपये का जुर्माना वसूला गया, जबकि अलीगढ़ में 3004 यात्रियों को बिना टिकट या अनियमित तरीके से यात्रा करते हुए पकड़ा गया। इनसे 17.65 लाख का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
प्रयागराज मंडल द्वारा जारी रिपोर्ट में कार्रवाई में सबसे ऊपर प्रयागराज स्टेशन ही है, टूंडला तीसरे, फिरोजाबाद आठवें, इटावा नौवें और शिकोहाबाद 10वें स्थान पर है। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार का कहना है कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य यात्रियों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाना है। अभियान के दौरान टिकट जांच दलों ने प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में सघन चेकिंग कर कार्रवाई की।
विज्ञापन
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें और रेलवे नियमों का पालन करें, ताकि अनावश्यक जुर्माने और कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके। लगातार चल रहे ऐसे अभियान से रेलवे के राजस्व में वृद्धि के साथ अनुशासन बनाए रखने में भी मदद मिल रही है।