फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Ramveer's funeral took place in a gloomy atmosphere, thousands of eyes became moist

हाथरस : गमगीन माहौल में हुआ रामवीर का अंतिम संस्कार, हजारों आंखें हुईं नम

Sat, 03 Sep 2022 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Ramveer's funeral took place in a gloomy atmosphere, thousands of eyes became moist
हाथरस : अपने पिता रामवीर उपाध्याय की चिता को मुखाग्नि देते पुत्र चिरागवीर उपाध्याय। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का शनिवार की शाम उनके पैतृक गांव बामौली में अंतिम संस्कार हुआ। सैकड़ों वाहनों के साथ सुबह आगरा से उनकी शवयात्रा लेबर कॉलोनी स्थित पार्क में पहुंची। वहां राजनेताओं, जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों सहित कई हजार लोगों ने अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहां से उनके पार्थिव शरीर को गांव बामौली ले जाया गया और ं बेटे चिरागवीर उपाध्याय ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान उनके हजारों समर्थंकों की आंखे इस दौरान नम हो गई।
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय (65 वर्ष) का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार की देर रात आगरा के रेनबो अस्पताल में निधन हो गया था। वह कैंसर सहित अन्य बीमारियों से लंबे समय से जूझ रहे थे। प्रदेश के कद्दावर नेता और कई बार कबीना मंत्री रहे रामवीर के निधन की जानकारी मिलते ही उनके समर्थक शुक्रवार देर रात आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित उनके आवास पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

वहां से शनिवार सुबह 10 बजे परिजनों के साथ उनके समर्थक सैकड़ों वाहनों के साथ उनकी अंतिम यात्रा को लेकर वहां से चले। जगह-जगह लोगों ने उनकी शवयात्रा को रोककर पुष्प बरसाए और श्रद्धांजलि दी। दोपहर डेढ़ बजे के लगभग उनका पार्थिव शरीर यहां लेबर कॉलोनी पार्क में अंतिम दर्शनों के लिए लाया गया। यहां हजारों की तादाद में भीड़ पहले से ही मौजूद थी। जैसे ही उपाध्याय की शवयात्रा को यहां लाया गया तो उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए लोग उमड़ पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed