फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Ramayana recitation happening without permission, police stopped

हाथरस: बिना परमीशन के हो रहा रामायण का पाठ, पुलिस ने रुकवाया

Fri, 31 Jul 2020 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Ramayana recitation happening without permission, police stopped
हाथरस: गांव महौ में हो रहे कार्यक्रम में बिना मास्क लगाए खड़े लोग। - फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव महौ में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए बिना प्रशासन की परमीशन के रामायण का पाठ किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने वहां से लोगों को हटा दिया। इस मामले में पुलिस ने आयोजकों व अन्य उपस्थित लोगों के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत किया है।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन फिर भी कई कार्यक्रम बिना प्रशासन की अनुमति के हो रहे हैं। इसी क्रम में हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव महौ में बिना प्रशासन की अनुमति के सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए रामायण का पाठ किया जा रहा था। इस पर हाथरस जंक्शन पुलिस बृहस्पतिवार की शाम को वहां पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस को देखकर काफी लोग तो वहां से खिसक गए, जबकि अन्य लोगों को पुलिस ने वहां से हटा दिया। पुलिस ने इस कार्यक्रम के आयोजक व अन्य लोगों के खिलाफ धारा 188, 269 के तहत मुकदमा कायम किया है। इस मामले में कोतवाली निरीक्षक हाथरस जंक्शन विनोद कुमार ने बताया कि आयोजक भगवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed