{"_id":"5e711e458ebc3ea7c369eea3","slug":"hathras-rain-hailstorm-stops-revenue-of-80-crores-hathras-news-ali229350760","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बारिश ओलावृष्ठि ने रोका 80 करोड़ का राजस्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बारिश ओलावृष्ठि ने रोका 80 करोड़ का राजस्व
विज्ञापन
गौरव भारद्वाज
हाथरस। बारिश ओलावृष्टि से अन्नदाता मुश्किल में आ गए हैं तो बिजली विभाग के अधिकारियों की भी टेंशन बढ़ गई है, क्योंकि फसलों में नुकसान के चलते ओटीएस में पंजीकरण नहीं हो पा रहे। इस कारण करीब 60 हजार उपभोक्ताओं पर बिजली महकमे का 80 करोड़ रुपये अटक गया है। ओटीएस रजिस्ट्रेशन का ग्राफ दस का आंकड़ा भी नहीं छू पा रहा है।
उल्लेखनीय है कि 64 बिजलीघरों के जरिये करीब डेढ़ लाख से अधिक लोगों को बिजली दी जाती है। जनवरी माह में निगम ने राजस्व के ग्राफ को बढ़ाने के लिए ओटीएस की शुरुआत की थी। अब मार्च में हुई बारिश और ओलावृष्टि से सरसों, आलू, गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। किसान फसलों को बचाने की कोशिश में जुटे हैं। बिजली टीम शहर से देहात तक बकायेदारों से बकाया जमा करने की अपील भी कर रही हैं, लेकिन लोग कुदरत के कहर की बात कहते हुए बकाया बाद में जमा करने की बात कह रहे हैं।
इस सप्ताह में ओटीएस रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा दस पर भी नहीं पहुंच पा रहा है। करीब 60 हजार उपभोक्ताओं पर 80 रुपये का बकाया है, जो बारिश और ओलावृष्टि के कारण रुक गया। इसे लेकर बिजली महकमे के अधिकारी परेशान हैं। अधीक्षण अभियंता हरीमोहन का कहना है कि बारिश व ओलावृष्टि से राजस्व वसूली प्रभावित हुई है। 60 हजार किसानों पर 80 करोड़ रुपये का बकाया है। रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा भी दस से ऊपर नहीं जा पा रहा है।