{"_id":"62d2f88aa709012f23105a45","slug":"hathras-rain-gave-a-jolt-to-the-power-system-supply-stalled-hathras-news-ali296176246","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बारिश ने दिया बिजली सिस्टम को झटका, आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बारिश ने दिया बिजली सिस्टम को झटका, आपूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बारिश से शनिवार की शाम को आमजन को गर्मी से तो राहत मिल गई, लेकिन बिजली सिस्टम को तगड़ा झटका लगा है। बारिश की वजह से शहर और ग्रामीण अंचल में कई जगहों पर लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण लोगों को कई घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। कर्मी फॉल्ट को दुरुस्त करने में जुटे रहे। कई स्थानों पर बारिश के दौरान खंभों में करंट उतारने की सूचनाएं भी उपकेंद्रों पर मिलीं।
एक तो वैसे ही शहर से देहात तक लाइनों में फॉल्ट के चलते रोस्टर के तहत बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। रही सही कसर शनिवार को रिमझिम बारिश ने पूरी कर दी। शनिवार की शाम को आई बारिश के दौरान ओढ़पुरा, प्रगतिपुरम, कांशीराम टाउनशिप, किला सबस्टेशन, देहात के सलेमपुर, सोखना, चंदपा, उघई आदि उपकेंद्रों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में फॉल्ट हो गए।
इस कारण लोगों को चार से पांच घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्र के कुछ उपकेंद्रों में भी पूरी रात बिजली बंद रही। इस कारण लोग चैन से सो नहीं सकी। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा का कहना है कि बारिश से कुछ स्थानों पर लाइनों में फॉल्ट की सूचना आई थी। इन्हें दूर कराने के लिए कर्मी काम कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
बिजली की जर्जर लाइनों को बदला जाए, ताकि निर्बाध आपूर्ति मिल सके। हल्की बारिश में कई घंटे के तक बिजली गुल रही है। बिना बिजली के काफी दिक्कतों से जूझना पड़ा है।
-भूपेंद्र प्रताप सिंह
एक तो ग्रामीण अंचल में बिजली की आपूर्ति कम होती है। 12 घंटे में चार से पांच घंटे बिजली गुल होना आम बात हो गई है। जरा सी आंधी-बारिश में पूरी रात बिजली गायब हो जाती है। -रिंकू शर्मा।
आज के समय में बिजली दिनचर्या में शामिल हो गई है। इसके बाद भी विभाग पर्याप्त आपूर्ति सुचारु करने पर ध्यान नहीं दे रहा है। कभी लाइन में फॉल्ट तो कभी ऊपर से कटौती हो रही है। -बालकिशन शर्मा
बारिश के दौरान लाइन में फॉल्ट के चलते काफी देर तक बिजली गुल रही है। वैसे भी हर रोज कभी दिन में कभी रात में बिजली गुल हो रही है। इस कारण खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
-राहुल