{"_id":"5f1dcb378ebc3ea071200bff","slug":"hathras-railway-personnel-will-be-home-quarantine-for-three-days-rapid-testing-done-by-41-hathras-news-ali23966002","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: रेलवे कर्मी तीन दिन रहेंगे होम क्वारंटीन, 41 की हुई रेपिड टेस्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: रेलवे कर्मी तीन दिन रहेंगे होम क्वारंटीन, 41 की हुई रेपिड टेस्टिंग
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कस्बा मेंडू रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद रविवार को रेलवे के विभिन्न विभागों के 41 कर्मियों की रेपिड टेस्टिंग की गई। सभी कर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्टेशन मास्टर को मुरसान के कोविड वन अस्पताल में भर्ती किया गया है। स्टेशन परिसर का सैनिटाइजेशन कराया गया है।
रविवार की शाम को स्टेशन परिसर को खोल दिया गया। मेंडू रेलवे स्टेशन पर बाहर का स्टाफ मालगाड़ियों का संचालन करेगा। उल्लेखनीय है कि मेंडू रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर की शनिवार को जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद स्टेशन परिसर को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया था। रविवार की शाम को परिसर को खोल दिया गया।
पूरे परिसर को कई बार सैनिटाइज कराया गया। हाथरस जंक्शन के सीएसची के प्रभारी ने 41 लोगों की रेपिड टेस्टिंग की, जिसमें सभी कर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कर्मियों की दूसरी रिपोर्ट तीन दिन बाद आएगी। सभी 41 कर्मियों को होम क्वारंटीन किया गया है। ट्रेनों के संचालन की निगरानी बाहर से आने वाले स्टाफ द्वारा की जाएगी।