{"_id":"5e9f2a428ebc3e90ad28f840","slug":"hathras-quarantined-people-will-be-sent-back-based-on-rumors-sasni-news-ali2318885118","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: अफवाहों के आधार पर क्वारंटीन किए गए लोगों को भेजा जाएगा वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: अफवाहों के आधार पर क्वारंटीन किए गए लोगों को भेजा जाएगा वापस
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
मंगलवार को अलीगढ़ में दो कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की सूचना से हाथरस जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया था। जिसके लेकर देर रात प्रशासन के निर्देश पर अलीगढ़ से आने जाने वाले सभी इलाके को सील कर दिया गया। देर शाम एसडीएम हरीशंकर यादव क्षेत्राधिकारी रामशब्द यादव व प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कौशिक दल बल सहित हनुमान चौकी स्थित जनपद की सीमा पर पहुंच गए थे। तत्काल बैरियर लगाकर लोगों की आवाजाही रोक दी गई।
दरअसल, जो दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे उनमें से एक कस्बा सासनी के मोहल्ला पल्लटन में ठहरा था। इसको लेकर प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया। जनपद अलीगढ़ से आने जाने वाले सभी रास्ते बैरियर लगा कर सील करा दिया था। हनुमान चौकी पर लगे बैरियर पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तत्काल पहुंच गए थे।
संक्रमित व्यक्ति जिन लोगों के यहां ठहरा उनमें 14 लोगों को संदिग्ध मानते हुए क्वारंटीन कर दिया गया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार का कहना है कि अलीगढ़ से जांच पड़ताल के बाद पता चला है कि पॉजिटिव मिले व्यक्ति से क्वारंटीन किए गए लोगों का इतिहास नहीं मिला है। इस कारण उन्हें घर वापस भेज दिया जाएगा।