{"_id":"5ea07e818ebc3e90561070a1","slug":"hathras-quarantine-period-of-vikas-bhawan-s-chowkidar-completed-hathras-news-ali2319723185","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: विकास भवन के चौकीदार की क्वारंटीन अवधि हुई पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: विकास भवन के चौकीदार की क्वारंटीन अवधि हुई पूरी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला अस्पताल में क्वारंटीन किए गए विकास भवन के चौकीदार की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के साथ ही उसकी क्वारंटीन अवधि भी पूरी हो गई है। अब अस्पताल प्रशासन चौकीदार व पंजाब से आए दूसरे व्यक्ति को घर भेजने की तैयार कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि विकास भवन के एक चौकीदार को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद विकास भवन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उसे एहतियातन जिला अस्पताल में भर्ती कराया था और फिर उसकी कोरोना जांच भी कराई गई थी। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे क्वारंटीन कर दिया गया। अब उसकी क्वारंटीन अवधि पूरी हो गई है।
इसके अलावा पंजाब से आए एक युवक की भी क्वारंटीन अवधि पूरी हो गई है। सीएमएस डॉ. आईवी सिंह ने बताया कि दोनों ही युवकों की जांच रिपोर्ट पहले ही निगेटिव आ चुकी हैं। उनकी क्वारंटीन अवधि भी पूरी हो गई है। अब दोनों को उनके घर भेजा जाएगा।