फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Quarantine of women, men and children exposed to Corona positive

हाथरस: कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए महिला, पुरुष व बच्चों को किया क्वारंटीन

Fri, 01 May 2020 11:41 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Quarantine of women, men and children exposed to Corona positive
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव कैंसर पीड़ित के संपर्क में आए सभी महिला, पुुरुष और बच्चों को क्वारंटीन किया गया है। इन सभी को सासनी के प्रकाश एकेडमी में भेज दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग इन सभी के नमूने निर्धारित समय पूरा होने पर जांच के लिए भेजेगा।
शहर की सीकनापान गली में कैंसर पीड़ित के कोरोना संक्रमित मिलने पर वहां रह रहे लोग चिंता में पड़ गए हैं। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को हुई तो टीम सीकनापान गली पहुंची और 108 व एएलएस एंबुलेंस से कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए उसके परिवार के 25 महिला, पुरुष और बच्चों को क्वारंटीन किए जाने के लिए सासनी की प्रकाश एकेडमी में बने क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए अन्य लोगों की जानकारी भी जुटाने में लग गए हैं, ताकि ऐसे लोगों को भी क्वारंटीन किया जा सके। सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने बताया कि कोरोना संक्रमित के परिवार के 25 सदस्यों को प्रकाश एकेडमी सासनी में क्वारंटीन किया गया है। यह सभी यहां पर 14 दिन क्वारंटीन रहेंगे। इस बीच इनमें अगर कोरोना संक्रमण से संबंधित कोई भी लक्षण नजर आता है तो संबंधित का नमूना जांच के लिए अलीगढ़ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed