{"_id":"61aa5cdcb59c9c21f70efe3c","slug":"hathras-purchase-paddy-on-priority-basis-when-contacted-by-the-farmer-shaphu-news-ali2796831139","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कृषक द्वारा संपर्क करने पर प्राथमिकता के आधार पर करें धान खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कृषक द्वारा संपर्क करने पर प्राथमिकता के आधार पर करें धान खरीद
विज्ञापन
धान क्रय केंद्र की जांच करते खाद्य एवं विपणन अधिकारी शिशिर कुमार। संवाद
- फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
धान खरीद में प्रगति लाने के लिए जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने क्रय संस्था पीसीएफ के अंतर्गत संचालित सरकारी धान क्रय केंद्र आत्मनिर्भर सहकारी समिति लि. धाधऊ का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र प्रभारी ने बताया कि अब तक सात किसानों से 401 क्विंटल से अधिक की खरीद हो चुकी है।
धान क्रय केंद्र प्रभारी को निर्देशित गया कि आसपास के गांवों किसानों से संपर्क स्थापित कर खरीद में प्रगति लाना एवं अपने निर्धारित लक्ष को शत-प्रतिशत प्राप्त करना सुनिश्चित करे तथा किसी भी कृषक द्वारा धान विक्रय के लिए संपर्क करने पर उनका धान प्राथमिकता से क्रय करना सुनिश्चित करें।
केंद्र प्रभारी ने बताया कि अब तक 380 क्विंटल धान केंद्र से संबद्ध मिल मेसर्स नारायण टेडर्स, चिंता की गढ़ी हाथरस को प्रेषित कर दिया गया है। 06 कृषकों के धान के मूल्य का भुगतान पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से हो चुका है। ई-पॉश मशीन क्रियाशील है। मौके पर राजकुमार लाधई, विवेक उपाध्याय सादाबाद से 73 क्विंटल धान की खरीद की गई।
विज्ञापन
जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने अवगत कराया कि खरीद नीति में कृषक पंजीकरण के लिए जनपद की उत्पादकता का 150 प्रतिशत तक बेची जाने वाली मात्रा को अनुमन्य किया गया है। पूर्व में यह सीमा 120 प्रतिशत थी। अत: उक्त क्रम में कृषक हित में ऐसे समस्त कृषक पंजीकरण जिनमें अभी खरीद नहीं हुई है, को पुन: सत्यापन हेतु उपलब्ध करा दिया गया है।
साथ ही कृषक का खाता पीएफएमएस पोर्टल पर लंबित अथवा अमान्य प्रदर्शित होने की दशा में कृषक को संबंधित बैंक में जाकर अपना आधार कार्ड नंबर बैंक खाते से लिंक कराना होगा तथा यह सुनिश्चित करना पड़ेगा कि खाते को बैंक द्वारा एनपीसीएल मप्पर को अद्यतन कर दिया गया है।
अब तक जनपद में 314 कृषकों से कुल 2183.़63 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। जो निर्धारित लक्ष्य का 55 ़99 प्रतिशत है। जनपद में धान विक्रय के लिए 771 पंजीयन के सापेक्ष 637 पंजीयन का सत्यापन उपजिलाधिकारियों के लॉगिंन आईडी से किया जा चुका है।