फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Provide health, education facilities, will vote for such a candidate

हाथरस : स्वास्थ्य, शिक्षा की सुविधाएं दिलाए, ऐसे प्रत्याशी को देंगे वोट

Sat, 12 Feb 2022 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Provide health, education facilities, will vote for such a candidate
चाय पर चुनावी चर्चा करते लोग। संवाद - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की घड़ी जैसे-जैसे निकट आ रही है, वैसे-वैसे चुनाव की चर्चा भी तेज होती जा रही है। गांव हो या शहर, सभी जगह चुनाव की चर्चा सुनाई दे रही हैं। कोतवाली चौराहे स्थित राजू टी स्टाल पर बैठे लोग चाय की चुस्कियों के बीच चुनाव पर चर्चा करते नजर आए।
चाय की दुकान पर बैठे गांव छौंड़ा निवासी बनवारीलाल का कहना है कि प्रत्याशी स्वच्छ छवि का हो, जो क्षेत्र में विकास कराए। नगला बल्देव निवासी नेकसेराम का कहना है कि वोट ऐसे प्रत्याशी को दिया जाएगा, जो जनता के दुख-दर्द में शामिल हो।
विज्ञापन

गांव बसगोई निवासी मदन सिंह का कहना है कि जो किसान, गरीब एवं मजदूरों के हितों की बात करे, क्षेत्र की समस्याएं सुने और उनका निदान कराए, ऐसे प्रत्याशी को ही अपना वोट दूंगा। नगला बाग निवासी शांति कहते हैं कि क्षेत्र में स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं का टोटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण बच्चों को पढ़ने के लिए दूर-दराज जाना पड़ता है। जो क्षेत्र में सुविधाएं दिलवाएगा, उसे ही वोट दिया जाएगा। गांव वनगढ़ निवासी मवासीराम का कहना था कि जनता की कोई सुनने वाला नहीं है। वोट लेने के बाद प्रत्याशी लौटकर नहीं आता है। ऐसे प्रत्याशी को वोट दूंगा, जो जनता की सुने क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा के इंतजामों के साथ उद्योग-धंधे लगवाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed