फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Protest against NPS and cashless medicine, submitted memorandum

हाथरस : एनपीएस और कैशलेस चिकित्सा का विरोध, सौंपा ज्ञापन

Mon, 19 Dec 2022 11:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Protest against NPS and cashless medicine, submitted memorandum
हाथरस : एनपीएस के विरोध में बीईओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते शिक्षक। संवाद - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक द्वारा सोमवार को एनपीएस कटौती एवं प्रीमियम आधारित कैशलैस चिकित्सा बीमा का विरोध किया गया। इसे लेकर 12 सूत्री ज्ञापन वित्त एवं लेखाधिकारी को दिया गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि कैशलैस चिकित्सा अत्यधिक मंहगी होने और प्रीमियम आधारित होने के कारण और राज्य कर्मचारियों के समान लाभ परिषदीय शिक्षक कर्मचारियों के लिए न होने के कारण स्वीकार नहीं है। सरकार ने शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर कैशलेस व्यवस्था को कैशयुक्त कर दिया है। पुरानी पेंशन न देकर जबरन एनपीएस कटौती के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार से मांग है कि शीघ्र पुरानी पेंशन की घोषणा करते हुए शिक्षकों कर्मचारी व अधिकारियों को शेयर आधारित नई पेंशन योजना से मुक्त करे। यह भी मांग की गई कि ऐसे शिक्षक जिनको विद्यालयी कारणों से डीटीएफ के निरीक्षण में अनुपस्थित दिखा दिया गया है और वेतन अवरुद्ध है, उनका वेतन बहाल किया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, संजय चौधरी, अभिषेक कौशिक, गगनराज, पुष्पेंद्र यादव, वर्षा, पूनम, प्रियंका, मुनमुन वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed