{"_id":"634320f6f179c76e4a48a995","slug":"hathras-protest-against-amu-incident-vc-s-effigy-burnt-hathras-news-ali3022835122","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: एएमयू की घटना के विरोध में किया प्रदर्शन, वीसी का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: एएमयू की घटना के विरोध में किया प्रदर्शन, वीसी का पुतला फूंका
Mon, 10 Oct 2022 12:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:58 AM IST
सार
हिंदू जागरण मंच हाथरस के जिला महामंत्री नरेंद्र प्रेमी ने कहा कि एएमयू की घटना अत्यंत गंभीर है और सरकार को इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
एएमयू के वीसी का पुतला फूंकते हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एएमयू में हिंदू छात्र के हाथ से कलावा उतरवाने और उससे पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगवाने की घटना के विरोध में हिंदू जागरण मंच हाथरस के कार्यकर्ताओं ने बारिश के बीच सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। आगरा रोड पर एएमयू के वीसी का पुतला फूंका और एएमयू प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए।
हिंदू जागरण मंच हाथरस के जिला महामंत्री नरेंद्र प्रेमी ने कहा कि एएमयू की घटना अत्यंत गंभीर है और सरकार को इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। जिला उपाध्यक्ष रमन बिहारी शर्मा ने कहा कि एएमयू में पूर्व में भी हिंदू विरोधी घटनाएं होती रही हैं। केंद्र सरकार को एएमयू के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस मौके पर हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिला महामंत्री शिवम शर्मा ने कहा कि एएमयू प्रशासन भारत के संविधान को नहीं मानता और दलितों और पिछड़ों को आरक्षण नहीं देता। केंद्र सरकार को एएमयू को दे दी जाने वाली वित्तीय सहायता को तत्काल बंद कर देनी चाहिए। नगर महामंत्री मोरमुकुट वर्मा ने कहा कि देश में जहां पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया जाए, ऐसे शिक्षण संस्थान को तत्काल बंद कर देना चाहिए।
विज्ञापन
इस मौके पर नगर स्वावलंबन प्रमुख लोकेश अग्रवाल, रामगोपाल कुशवाहा, विनोद दिवाकर, मनोज कुशवाहा, जितेंद्र माहौर, सुरेश कश्यप, उपदेश राणा, रवि वार्ष्णेय, अंकित कुमार, शिवम निषाद, अखिलेश गौतम, शिवम सोलंकी आदि थे। संवाद