फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Proposal sent to the government to issue de-notifications

हाथरस: डी-नोटिफिकेशन जारी करने के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव

Sun, 23 Feb 2020 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Proposal sent to the government to issue de-notifications
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका के सीमा विस्तार के बाद पंचायतराज विभाग की ओर से डी नोटिफिकेशन जारी किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पंचायतराज विभाग की ओर से जिले के प्रभावित ब्लॉकों की समस्त ग्राम पंचायतों की पूर्व स्थिति व संशोधित स्थिति का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। अब जल्द ही ग्राम पंचायतों में रहने वाले बाशिंदे शहरी क्षेत्र में शामिल हो जाएंगे और शहरी मतदाता बनकर नगर पालिका क्षेत्र में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
नगर पालिका हाथरस के सीमा विस्तार के बाद जिले की 14 ग्राम पंचायतों की आबादी को आंशिक और पूर्ण रूप से गाटाओं के आधार पर शामिल किया था। इस संबंध में गाटा संख्या के आधार पर जिला प्रशासन की ओर से अधिसूचना भी जारी की गई थी। अधिसूचना जारी होने के बाद कुछ पंचायतों में रहने वालों लोगों की कृषि भूमि तो नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुई और आबादी ग्राम पंचायत का ही हिस्सा बनकर रह गई। इस कारण जिला प्रशासन व पंचायतराज विभाग को डी नोटिफिकेशन जारी करने में दिक्कतें सामने आ रही थीं।
विज्ञापन

इस संबंध डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने शासन में पत्र भेजकर यह जानकारी मांगी थी कि नगर पालिका हाथरस में 14 ग्राम पंचायतों को आंशिक व पूर्ण रूप से सम्मिलित की गई आबादी और गाटाओं के आधार पर डी नोटिफिकेशन का प्रस्ताव शासन को भेजा सकता है या नहीं। मामले की गंभीरता से लेते हुए उप निदेशक पंचायतराज राम सजन चौधरी ने कहा है कि नगर विकास अनुभाग-2 की अधिसूचना के आधार पर आंशिक रूप से सम्मिलित की गई आबादी/ गाटा संख्या के आधार पर डी-नोटिफिकेशन का प्रस्ताव शासन को भेजा जा सकता है। शासन के निर्देश के क्रम में पंचायतराज विभाग की ओर से प्रभावित विकास खंडों की समस्त ग्राम पंचायतों की पूर्व स्थिति व संशोधित स्थिति के प्रस्ताव को तैयार कर लिया गया है और शासन को निर्धारित प्रारूप में प्रस्ताव भेज दिया गया है। अब शासन से प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद डी नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डी-नोटिफिकेशन के बाद होंगे ये बदलाव
हाथरस। पंचायतराज विभाग की ओर से डी- नोटिफिकेशन होने के बाद ग्राम पंचायत क्षेत्र के बाशिंदे शहरी क्षेत्र के मतदाता बन जाएंगे। ग्राम पंचायतों के अधिकारों को खत्म कर दिया जाएगा। पंचायत निर्वाचन की मतदाता सूचियों में फेरबदल किया जाएगा और जिला पंचायत व ग्राम पंचायत के वार्डों का निर्धारण प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नगर पालिका सीमा में शामिल हुई ग्राम सभाओं की मतदाता सूची नए तौर पर तैयार की जाएगी। अब जिला प्रशासन को डी नोटिफिकेशन जारी करने के लिए शासन स्तर से मुहर लगने का इंतजार है।
डी नोटिफिकेशन के लिए पंचायतराज विभाग की ओर से प्रकिया शुरू कर दी गई है। शासन के निर्देशों के क्रम में जल्द ही डी नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
-बनवारी सिंह, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed