हाथरस : रिक्त पदों पर जल्द कराई जाए पदोन्नति
सार
ज्ञापन के माध्यम से संघ के अध्यक्ष जेके शर्मा ने कहा कि प्रदेश के किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न समस्याओं का क्रियान्वयन कृषि विभाग के कृषि प्राविधिकों द्वारा किया जाता है इसके बावजूद इनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। लेकिन विभाग में वर्ग-1 के 564 रिक्त पदों, वर्ग -2 के लगभग 800 रिक्त पदों पर पदोन्नति के लिए कोई कार्यवाही नहीं की गई है। पदोन्नत प्राविधिकों में से 8 की तैनाती मनमाने ढंग से कर दी गई है।
विज्ञापन