फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Professor Colony's graduate name missing from block graduate electorate

हाथरस: खंड स्नातक की मतदाता सूची से प्रोफेसर कॉलोनी के स्नातक का नाम गायब

Sun, 29 Nov 2020 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Professor Colony's graduate name missing from block graduate electorate
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

आगरा खंड स्नातक ू2020 की प्रकाशित मतदाता सूची से कस्बे के सैकड़ौं स्नातक एवं परास्नातक, विधि स्नातकों के नाम गायब कर दिए गए हैं। काफी खोजबीन करने के बाद मतदाता सूचियों में किसी किसी मोहल्ले में कोई एकाध ही स्नातक दिखाई दे रहा है। प्रोफेसर कॉलोनी के प्रोफेसर के नाम भी इस सूची से गायब हैं। इस मामले में कस्बे के युवा अधिवक्ता शैलेंद्र नगाइच ने सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्य निर्वाचन आयोग और जिलाधिकारी को ट्वीट करके की है।
शैलेंद्र नगाइच ने बताया कि जब उन्होंने निर्वाचन नामावली का अवलोकन किया तो निर्वाचन नामावली से उनका ही नहीं, बल्कि उनके प्रोफेसर पद से रिटायर्ड पिता व पूरे परिवार का नाम गायब कर दिया गया है, जबकि उनकी फैमिली हाईली एजूकेटेड है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं और गहनता से सूची को देखने पर मालूम हुआ कि नगर की पूरी प्रोफेसर कॉलोनी, जहां रहने वाले कई लोग डिग्री व इंटर कॉलेजों में प्रोफेसर व शिक्षक रह चुके हैं, के नाम गायब कर दिए गए हैं। उन्होंने मतदाता सूची तैयार करने वाले कर्मचारियों पर आरोप लगाए कि कर्मचारियों द्वारा घोर लापरवाही से नामावली को तैयार किया गया है तथा जानबूझ कर साजिशन अधिकांश शिक्षित लोगों के नाम लिस्ट से गायब कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed