{"_id":"5e24a3cd8ebc3e4b3d60f998","slug":"hathras-priyanka-will-visit-each-district-to-strengthen-the-youth-congress-hathras-news-ali2244875171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: युवा कांग्रेस को मजबूत करने को प्रियंका करेगी प्रत्येक जिले का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: युवा कांग्रेस को मजबूत करने को प्रियंका करेगी प्रत्येक जिले का दौरा
विज्ञापन
हाथरस: युवक कांग्रेस कमेटी की बैठक में उपस्थित कांग्रेसी।
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक कांग्रेस को मजबूत करने को प्रियंका करेगी प्रत्येक जिले का दौरा
शहर कार्यालय पर हुई बैठक, जिले के प्रभारी ने दिए निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिला युवा कांग्रेस कमेटी की बैठक पसरट बाजार स्थित शहर कार्यालय पर हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व हाथरस के प्रभारी सागर शर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मुश्ताक खान, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद कर्दम, पूर्व प्रदेश महासचिव शरद उपाध्याय नंदा, डॉ. मुकेश चंद्रा मंचासीन रहे।
बैठक का शुभारंभ महात्मा गांधी के छवि चित्र पर माल्यर्पण कर हुआ। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव आदित्य शर्मा ने सभी अतिथियों का माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि सागर शर्मा ने बताया कि प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी जल्द ही प्रत्येक जिले में दौरा करेंगी। युवा कांग्रेस को मजबूत करने के उदेश्य से 27 या 28 जनवरी को युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव हाथरस आ रहे हैं।
बैठक में संजीव आंधीवाल, उदयराज उपाध्याय, पवन शर्मा, विश्वास सारस्वत, नीरज सिंह, योगेंद्र सिंह, कन्हैया लाल, रुपेश साहिल, अमजद सैफी, पवन दिवाकर, ऊदल सिंह, काजल, मंजू, माया, भूदेवी, मीना, राहुल आदि थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शशांक पचौरी ने संचालन योगेश कुमार ओके ने किया।