{"_id":"657dc5f628148232620f9bf6","slug":"hathras-prisoner-commits-suicide-in-bhondsi-jail-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गुरुग्राम की भोंडसी जेल में हाथरस के बंदी ने की खुदकुशी, लगा लिया बाथरूम में फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गुरुग्राम की भोंडसी जेल में हाथरस के बंदी ने की खुदकुशी, लगा लिया बाथरूम में फंदा
Sat, 16 Dec 2023 09:15 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 16 Dec 2023 09:15 PM IST
सार
हाथरस निवासी कन्हैया जून 2022 से भोंडसी जेल में था। वह पालम विहार में एक हत्या के मामले में जेल में बंद था। कन्हैया ने सुबह बाथरूम के गेट की ग्रिल से गमछे के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गुरुग्राम की भोंडसी जेल में 16 दिसंबर की सुबह एक बंदी ने बाथरूम में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कैदी ने गमछे का फंदा बनाया और ग्रिल के सहारे झूल गया। जेल के डीएसपी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार हाथरस निवासी कन्हैया जून 2022 से भोंडसी जेल में था। वह पालम विहार में एक हत्या के मामले में जेल में बंद था। कन्हैया ने सुबह बाथरूम के गेट की ग्रिल से गमछे के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। अन्य बंदी जब बाथरूम के पास पहुंचे, तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। इसके बाद जेल में हड़कंप मच गया। जेल के डीएसपी की सूचना पर भोंडसी थाना पुलिस ने बंदी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन