फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Prime Minister's residence not found even after approval

हाथरस : मंजूरी के बाद भी नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास

Sat, 20 Nov 2021 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Prime Minister's residence not found even after approval
हाथरस : सादाबाद तहसील में लगे संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम से आवास दिलाने की गुहार लगाता भुल्लन। ? - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

कई साल से आवास के लिए भटक रहे गांव खोंडा सहपऊ के भुल्लन सिंह पुत्र विशंभर सिंह ने शनिवार को डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर गुहार लगाई। शिकायती पत्र में कहा कि छह साल पहले आवास योजना में नाम मंजूर होने के बाद भी अभी तक उसे आवास नहीं मिल पाया है।
भुल्लन सिंह ने बताया कि वह एक कच्चे मकान में रहता था, जो कि तीन साल पहले बारिश की वजह से गिर गया था। वह खुले आसमान के नीचे जीवन यापन कर रहा है। उसने बताया कि आवास योजना के तहत छह साल पहले ही उसका आवास मंजूर हो गया था, लेकिन अधिकारियों के एक षड्यंत्र के तहत उसके आवास का लाभ किसी अन्य व्यक्ति को दे दिया गया।
विज्ञापन

वह आज तक अपना मंजूर किया हुआ आवास प्राप्त करने के लिए दर दर भटक रहा है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। उसने प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक भी शिकायत की हैं, लेकिन कहीं से भी उसे राहत नहीं मिल रही है। उसने पत्र में आवास का लाभ दिलाए जाने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed