फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Preparing to give arms license to farmer's family

हाथरस : किसान के परिवार को शस्त्र लाइसेंस देने की तैयारी

Tue, 09 Mar 2021 11:41 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Preparing to give arms license to farmer's family
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
विज्ञापन

किसान की हत्या का मुख्य आरोपी गौरव उर्फ रुद्राक्ष पंडित मंगलवार को 10 दिन बाद भी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। पीड़ित परिवार की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन बेहद गंभीरता दिखा रहा है। जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस देने का मन बनाया है। इसके लिए पुलिस जांच-पड़ताल भी कर चुकी है। गौरतलब है कि पुलिस मुख्य आरोपी गौरव पर पहले ही एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर चुकी है।
एसडीएम राजकुमार यादव का कहना है कि पीड़ित परिवार के शस्त्र लाइसेंस का आवेदन रिपोर्ट लगने के लिए प्राप्त हुआ था। बाकी जानकारी जिला स्तर से दी जाएगी। इधर, गौरव की तलाश में पुलिस चप्पे-चप्पे की खाक छान रही है। पुलिस की कई टीमें गौरव की तलाश में दबिश दे रही हैं। कई लोगों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक गौरव के बारे में कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले सोमवार को सासनी क्षेत्र के गांव में एक किसान की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह आलू खोदाई करवा रहे थे। हालांकि पुलिस इस मामले में तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है, लेकिन मुख्य आरोपी गौरव उर्फ रुद्राक्ष पंडित अभी उसकी पकड़ से दूर है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि गौरव को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। हालांकि पुलिस का अब भी यही कहना है कि गौरव को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर, इस घटना के बाद पीड़ित के गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और एहतियातन वहां पुलिस बल भी तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed