फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Preparations to make CHC a 50-bed Kovid El Two Hospital

हाथरस : सीएचसी को 50 बेड का कोविड एल टू अस्पताल बनाने की तैयारी

Thu, 06 May 2021 11:10 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Preparations to make CHC a 50-bed Kovid El Two Hospital
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जनता को मिलने वाली सुविधाओं पर प्रशासन ने ब्रेक लगा दिया है। वर्तमान में प्रशासन ने सीएचसी को कोविड एल वन अस्पताल का दर्जा दे रखा है। जल्द ही इसे 50 बेड के कोविड एल टू अस्पताल में तब्दील करने की तैयारी की जा रही है। महामारी के चलते सीएचसी पर जनता को मिलने वाली अन्य चिकित्सा सुविधाओं को फिलहाल निलंबित रखा जाएगा।
दरअसल, जिले में कोरोना का कहर हर दिन बढ़ता जा रहा है। मरीजों के लिए बेड और ऑक्सीजन जैसी सुविधाओं की व्यवस्था करना प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। इनकी कमी से आए-दिन मरीजों की मौत हो रही हैं। यही वजह है कि जिले में अब एल टू स्तर की सुविधाओं और बेड की संख्या में इजाफा किकया जा रहा है।
विज्ञापन

इस क्रम में सीएचसी पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदत्त जच्चा-बच्चा केंद्र, टीकाकरण और ओपीडी जैसी सुविधाओं को प्रशासन ने फिलहाल निलंबित कर दिया है। जच्चा बच्चा केंद्र की सुविधा के लिए महिलाओं को अब कौमरी स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल जाना होगा। टीकाकरण के लिए भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed