{"_id":"63027f967e187c4cae2d3395","slug":"hathras-preparations-for-the-treatment-of-corona-patients-were-tested-by-rehearsing-hathras-news-ali2986089199","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पूर्वाभ्यास कर कोरोना मरीजों के उपचार की तैयारियां परखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पूर्वाभ्यास कर कोरोना मरीजों के उपचार की तैयारियां परखी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग फिर सतर्क हो गया है। रविवार को टीबी अस्पताल/एल टू अस्पताल में पूर्वाभ्यास किया गया। इस मौके पर आगरा से आए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अमित रावत ने मरीजों के उपचार का पूर्वाभ्यास देखा।
मॉक ड्रिल के दौरान सबसे पहले एक बच्चे को एंबुलेंस से अस्पताल पर लाया गया। इसके बाद पीपीई किट पहने स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे एंबुलेंस से उतारा और उसका तापमान, ऑक्सीजन लेवल चेक किया। इसके बाद बच्चे को स्ट्रेचर पर ही ऑक्सीजन सपोर्ट देकर पीकू वार्ड तक ले जाया गया। यहां बच्चे को वेंटिलेटर पर उपचार दिया गया। इस दौरान सभी मशीनों व अन्य उपकरणों की भी टेस्टिंग की गई। डॉ. अमित ने ऑक्सीजन प्लांट और बीएसएल लैब का निरीक्षण किया।
- जिले में रविवार को कोविड-19 से लड़ने की तैयारियों को परखने के लिए टीबी अस्पताल में बने एल-2 हॉस्पिटल के पीकू वार्ड में मॉक ड्रिल हुई। इसके माध्यम से कोरोना से संबंधित तैयारियों को परखा गया। टीबी अस्पताल एल टू लेवल का पीकू वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड मरीजों के लिए तैयार किए गए बेड पर वेंटिलेटर और ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर भी लगाए गए हैं। मॉक ड्रिल के अंदर रिस्पांस टाइम देखा गया।
विज्ञापन
- डॉ. विजेंद्र सिंह, एसीएमओ, हाथरस