{"_id":"60c654868ebc3ea5ed27f6d2","slug":"hathras-preparation-to-decorate-the-political-chessboard-with-the-help-of-social-concerns-hathras-news-ali2654539185","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सामाजिक सरोकार के सहारे सियासी बिसात सजाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सामाजिक सरोकार के सहारे सियासी बिसात सजाने की तैयारी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना की दूसरी लहर से हुए नुकसान और तीसरी लहर की आशंका के बीच भाजपाई अब महामारी से प्रभावित परिवारों से सामाजिक सरोकार के सहारे सियासी बिसात बिछाने की तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए भाजपा के जनप्रतिनिधि कोरोना में जान गंवाने वाले परिवारों के पीड़ितों से संवाद कर उनकी मदद करेंगे। वहीं जिले के प्रभारी मंत्री जिले की सातों ब्लॉकों में एक-एक दिन का प्रवास करेंगे। संगठन के पदाधिकारियों से भी संवाद करेंगे। कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ शहर, देहात, कस्बा, में वैक्सीनेशन कार्यक्रम में हाथ बटाएंगे। सरकारी एजेंसियों सेे समन्वय स्थापित कर टीकाकरण को गति देंगे।
भाजपा ने जून व जुलाई का सामाजिक सरोकार का खाका तैयार कर लिया है। कोरोना संक्रमण के कारण शहरों से लेकर गांवों तक बिगड़े माहौल, सरकार व संगठन से जनता की नाराजगी को दूर करने के लिए पदाधिकारी प्रयास करेंगे। विधानसभा चुनाव 2022 को ध्यान में रखते हुए पार्टी सामाजिक सरोकारों के जरिये जनता तक पहुंच बनाकर माहौल को सुधारने की रणनीति में जुटी हुई है। साथ ही तीसरी लहर के संभावित खतरे की जद से बच्चों को बचाने के लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। इसके अलावा हर ग्राम पंचायत में एक युवा और महिला कार्यकर्ता को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
सात दिन तक डेरा डालेंगे प्रभारी मंत्री
सात दिन प्रवास के दौरान प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी सरकारी बैठक, योजना का शुभारंभ वितरण को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। विकास कार्य, स्वास्थ्य सुविधाएं का निरीक्षण गोद लिए पीएचसी सीएचसी की समीक्षा भी करेंगे। सेवा कार्य, स्वच्छता, पौधरोपण, वैक्सीनेशन कैंप आदि का हाल भी जानेंगे। कोरोना के कारण जिनका निधन हुआ है उन कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर संवाद करेंगे। मंडलाध्यक्ष, महामंत्री आदि पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। ब्लाक ों में निवास करने वाले प्रभावी मतदाताओं से वार्ता करेंगे।