{"_id":"612a8caf8ebc3e79cd0c0839","slug":"hathras-pregnant-woman-was-reprimanded-from-chc-she-fainted-hasayan-news-ali2718037172","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गर्भवती महिला को सीएचसी से फटकार कर भगाया, हुई बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गर्भवती महिला को सीएचसी से फटकार कर भगाया, हुई बेहोश
विज्ञापन
सीएचसी पर हंगामा करते गर्भवती महिला के परिजन।
- फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर शनिवार को गांव सीधामई की एक गर्भवती महिला को भर्ती किए जाने की बजाय फटकारकर भगा दिया गया। प्रसव पीड़ा से परेशान महिला जब सीएचसी परिसर में बेहोश हो गई तो उसके परिजनों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया।
गांव सीधामई निवासी पूजा पत्नी ज्ञान सागर पिछले कुछ दिनों से प्रसव पीड़ा से परेशान थीं। पूजा के परिजनों का कहना है कि सीएचसी पर तैनात महिला कर्मचारियों द्वारा गर्भवती महिलाओं को भर्ती करने के बजाय उनकी जांच करने के बजाय भगा दिया जाता है।
गर्भवती महिला पूजा पत्नी ज्ञान सागर की तबियत शनिवार को फिर खराब हुई तो पूजा के ससुराल वाले उनको लेकर फिर सीएचसी पर आए। दोपहर करीब एक बजे महिला की हालत फिर खराब हो गई। सीएचसी पर फैली बदइंतजामियों से नाराज परिवार वालों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पूजा के परिजनों ने बताया कि आशा कार्यकर्ता भी उन्हें सीएचसी परिसर में ही छोड़कर टीकाकरण करने के लिए चली गईं। हंगामे के बाद वीसीपीएम ने महिला को बेड पर लिटाया। तब जाकर महिला के परिजन शांत हुए।