{"_id":"601986658ebc3e2d8364b417","slug":"hathras-preeti-s-father-did-not-return-home-from-work-even-after-22-years-sikandhra-rahu-news-ali255255129","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 22 वर्ष बाद भी काम से घर नहीं लौटे प्रीति के पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 22 वर्ष बाद भी काम से घर नहीं लौटे प्रीति के पिता
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्षेत्र के गांव टीटी डंडिया निवासी प्रीति देवी को पिछले 22 वर्षों अपने पिता के वापस लौटने का इंतजार है। प्रीति जब सात वर्ष की थी, तब उसके पिता काम पर जाने की कहकर घर से गए थे। उसे शक है कि उसके चाचाओं ने संपत्ति के लालच में उसके पिता की हत्या कर दी है या फिर उनको गायब कर दिया है। प्रीति ने एसपी से उसके पिता की तलाश कराने की गुहार लगाई है।
एसपी हाथरस को लिखे पत्र में प्रीति ने कहा है कि करीब 22 वर्ष पूर्व उसके पिता अशोक कुमार घर से काम पर जाने की कहकर गए थे। उस समय उसकी मां बीमार थी। 2002 में उसकी मां की इलाज के अभाव में मृत्यु हो गई। उसका पालन-पोषण उसके चाचा ने किया।
वर्ष 2007 में 17 वर्ष की आयु में उसकी शादी बिना दान-दहेज के गांव मटसैना थाना सहावर कासगंज निवासी छत्रपाल सिंह के साथ कर दी गई। वह जब भी अपने चाचाओं से पिता के बारे में पूछती तो वह उससे कहते कि उसके पिता जिंदा हैं और जल्द वापस आ जाएंगे, लेकिन आज तक उसके पिता नहीं लौटे हैं। उसने एसपी से मांग की है कि उसके पिता की गुमदशुदगी दर्ज कर उनका पता लगाया जाए।