{"_id":"609eae3f8ebc3e8dac37d712","slug":"hathras-prayer-for-elimination-of-corona-virus-with-the-advancement-of-the-country-hathras-news-ali263108822","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मुल्क की तरक्की के साथ कोरोना वायरस के खात्मे की मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मुल्क की तरक्की के साथ कोरोना वायरस के खात्मे की मांगी दुआ
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ईद-उल-फितर का त्योहार जिले में सादगी से मनाया गया। कोरोना कर्फ्यू के चलते लोगों ने घरों में ईद की नमाज अदा की। मुल्क और कौम की सलामती के साथ कोरोना वायरस के खात्मे की दुआ मांगी गई। एक-दूसरे को सलाम कर लोगों ने ईद की मुबारकबाद दी। लजीज व्यंजनों का लुत्फ लिया।
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के चलते इन-दिनों जिले में कर्फ्यू लगा हुआ है। ईद-उल-फितर के मौके पर शुक्रवार को तयशुदा वक्त पर ईद की नमाज घरों में अदा की गई। इस दौरान मुल्क और कौम की तरक्की की दुआ मांगी गई। साथ ही कोरोना वायरस के खात्मे की दुआ भी परवरदिगार से की गई। लोगों ने नमाज के बाद एक-दूसरे को सलाम कर ईद की मुबारकबाद दी। लोग एक-दूसरे के घर भी ईद की मुबारकबाद देने के लिए गए। साथ ही घरों में बनी सेवइयां व अन्य व्यंजनों का लुत्फ लिया। ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला सुबह से शाम तक जारी रहा।
ईदगाह और मस्जिदों पर पुलिस की कड़ी चौकसी रही। मुस्लिम इंतजामियां कमेटी के सदर हाजी रिजवान अहमद कुरैशी और अन्य पदाधिकारियों ने भी-अपने अपने घरों में परिवार के साथ ईद की नमाज अदा की। पूर्व सभासद डॉ. रईस अहमद अब्बासी के घर पहुंचकर उन्हें लोगों ने ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर चांद मोहम्मद, साबिर हुसैन, नदीम हुसैन, मौलाना मुकीम रजा, काजी सलीम अहमद, जमील अहमद, शहजादे खां, इलियास खां, हाजी नवाब, वारिस अंसारी, इस्लाम अब्बासी, नसरुद्दीन अब्बासी, अशरफ रजा, युसूफ पहलवान, कासिम पहलवान, अजीम खान अजहर बेग आदि थे। बसपा के पूर्व जिला सचिव सौबी कुरैशी व उनके अन्य परिजनों ने भी घर पर ही ईद की नमाज की। इस मौके पर बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश देशमुख के अलावा राजपाल सिंह पूनियां, भगवान सिंह कुशवाहा, इंद्रजीत सिंह, सतीश प्रधान ने उन्हें ईद की मुबारकबाद दी।