{"_id":"62f17102f8fed35dc154c63f","slug":"hathras-prayagraj-police-searching-for-informer-deepu-hathras-news-ali297810445","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मुखबिरी करने वाले दीपू को तलाश कर रही प्रयागराज पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मुखबिरी करने वाले दीपू को तलाश कर रही प्रयागराज पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
प्रयागराज में तीन सिपाहियों द्वारा एक घुंघरू व्यापारी के साथ हुई लूटपाट की घटना के बाद बिसावर व उसके आसपास के घुंघरू व्यापारियों में असुरक्षा की भावना और बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि यदि खाकी वर्दीधारी ही उनके साथ ऐसी वारदातें करेंगे तो यहां यह कुटीर उद्योग कैसे पनपेगा। इस घटना के बाद मुखबिरी करने वाले की प्रयागराज पुलिस तलाश कर रही है। वहीं स्थानीय पुलिस इस पूरे घटनाक्रम से अनजान है।
सादाबाद क्षेत्र के बिसावर व आसपास के इलाके में घुंघरू उद्योग कुटीर उद्योग के रूप में विकसित है। इस उद्योग से जुड़े लोग दूर-दूर से चांदी लेने जाते हैं और वह अक्सर लूटपाट का शिकार होते हैं। अब प्रयागराज में गढ़ी अंता निवासी विक्रम सिंह से तीन सिपाहियों ने ही चांदी लूट ली थी।
इस वारदात का वहां की पुलिस ने खुलासा कर दिया और तीनों सिपाहियों को गिरफ्तार भी कर लिया। यह बात भी सामने आई कि गांव के ही एक युवक दीपू इनमें से एक सिपाही का परिचित था और उसकी ही मुखबिरी पर तीनों सिपाहियों ने चांदी लूटी। व्यापारी विक्रम सिंह का कहना है कि प्रयागराज पुलिस ने काफी अच्छा काम किया है।
विज्ञापन
वहां की पुलिस मुखबिरी करने वाले युवक दीपू की तलाश कर रही है। विक्रम सिंह की मानें तो वह सादाबाद के गांव गढ़ी अंता का रहने वाला है। उसने अपने भतीजे हिमांशु के साथ प्रयागराज की सराफा मंडी से 4 किलो चांदी की सिल्ली खरीदी और वापस घर घर लौट रहा थे।
गांव के युवक दीपू द्वारा इस घटना के लिए मुखबिरी की थी। इसके आधार पर ही बुलेट सवार तीन सिपाहियों ने प्रयागराज जिले के थाना शाहगंज इलाके में लूट की घटना को अंजाम दिया है। इसमें से एक सिपाही राकेश की बहन की शादी सादाबाद क्षेत्र में हुई है।
अक्सर सादाबाद आने जाने के दौरान उसकी मुलाकात दीपू से हो गई थी। तब दीपू ने ही उसे यह जानकारी दी कि प्रयागराज की सराफा मंडी में सादाबाद क्षेत्र के कारोबारी चांदी खरीदने आते हैं। विक्रम सिंह की मानें तो प्रयागराज पुलिस दीपू की तलाश कर रही है। वहीं सादाबाद के कोतवाली निरीक्षक का कहना है कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है।