फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Pradeep in 1,600 meters race and Ritu tops in girls' 400 meters race

हाथरस : 1,600 मीटर दौड़ मे प्रदीप एवं बालिकाओं की 400 मीटर दौड़ में ऋतु अव्वल

Fri, 17 Sep 2021 05:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Pradeep in 1,600 meters race and Ritu tops in girls' 400 meters race
हाथरस : श्री बजरंग इंटर कॉलेज में हुई खेलकूद प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, (सहपऊ) हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला सलेम स्थित श्री बजरंग इंटर कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय कुलफ सिंह यादव की पांचवीं पुण्यतिथि पर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
शुभारंभ भाजपा नेता प्रीति चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर एवं लंबी कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य वरुण गौतम ने किया। गोला फेंक का शुभारंभ एवं समापन तहसीलदार निधि भारद्वाज ने किया। वक्ताओं ने छात्रा-छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने एवं क्षेत्र में नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में प्रदीप प्रथम, अमन कुमार द्वितीय, केशव तृतीय, 800 मीटर दौड़ में हरिओम प्रथम, लक्की द्वितीय, बृजनंदन तृतीय, बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में ऋतु राजपूत प्रथम, श्वेता द्वितीय और पूनम तृतीय रहीं। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में शीतल प्रथम, राधा द्वितीय, बेबी एवं गरिमा तृतीय, बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रियंका प्रथम, अंजू द्वितीय, संतोषी तृतीय, बालक वर्ग की में गोला फेंक में मनोज प्रथम, हरिओम द्वितीय, बृजनंदन तृतीय, बालिका वर्ग में भावना प्रथम, पूनम यादव द्वितीय, शीतल तृतीय, लंबी कूद में नीरेश प्रथम, आदित्य द्वितीय और कपिल तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोखो प्रतियोगिता में सब जूनियर बालिकाओं की टीम ने सीनियर बालिका टीम को हराया। तहसीलदार ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दिए। प्रतियोगिता आयोजन राष्ट्रीय खिलाड़ी देवांत चौधरी की देखरेख में हुआ। इससे पहले सभी गण्यमान्य लोगों का कॉलेज प्रबंधक मनोज यादव ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर रामवती यादव प्रधान, कॉलेज संचालक जीतू यादव, डॉ. सौदान सिंह, मुन्नालाल गौतम, डॉ. ध्रुव कुमार पचौरी, अजीत सिंह यादव प्रधानाचार्य, अशोक यादव ब्लॉक प्रमुख जलेसर, रमेश यादव, बलवीर सिंह, जगदीश बाबूजी, चंद्रपाल यादव, बलवीर सिंह मेठ, राजवीर सिंह बघेल, रामस्वरूप कटारा, रक्षपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, सचिन यादव, रमेशचंद्र, सूरजपाल, शिव सिंह यादव, बाबा बच्चू सिंह बघेल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed