{"_id":"5f6a501f8ebc3ebe9e0b8789","slug":"hathras-power-workers-protest-against-privatization-hathras-news-ali2444783179","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
हाथरस: बिजली कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में मंगलवार को निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मियों ने नारेबाजी के बीच ओढ़पुरा बिजली कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अध्यक्षता अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार ने की और संचालन गोपीचंद्र भास्कर ने किया।
इस मौके पर गोपाल चतुर्वेदी, ललित यादव, विवेक भारती, हेमेंद्र सिंह, रमेश शर्मा, महेंद्र सिंह, वीरपाल सिंह, वासुदेव, नरेश लोधी, राधेश्याम, विनोद शर्मा, विनोद तोमर ने सरकार से मांग कि कर्मचारी विरोधी प्रस्ताव को वापस लिया जाए। जिलाध्यक्ष राजाबाबू सारस्वत ने कहा कि सरकार व प्रबंधन अपनी इस हठधर्मिता को छोड़कर उपभोक्ताओं के विरोधी प्रस्ताव को तत्काल वापस ले।
संविदा कर्मी और कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियमित किया जाए। रिक्त पदों को तत्काल भरा जाए, जिससे उपभोक्ता को बेहतर सुविधा मिल सके। प्रदर्शन करने वालों में निर्मल वर्मा, विनोद तोमर, ओमवीर सिंह, संजीव कुमार, चेतन सिंह चौहान, जयप्रकाश, दिनेश सिंह, जीसी शर्मा, रामनिवास शर्मा, रमेशचंद्र, शिवशंकर शर्मा, कन्हैया लाल, ललित कुमार सिंह आदि थे।