फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Power crisis is causing oppression in the midst of summer

हाथरस : गर्मी के सितम के बीच बिजली संकट ढा रहा जुल्म

Fri, 08 Jul 2022 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Power crisis is causing oppression in the midst of summer
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक तरफ उमस भरी गर्मी जनजीवन पर सितम ढा रही है तो दूसरी तरफ बिजली संकट भी जुल्म ढा रहा है। शहर से ग्रामीण अंचल तक हर रोज कई घंटे बिजली गुल हो रही है। बिना बिजली के लोगों उमसभरी गर्मी में जीना मुश्किल हो गया है। कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। शुक्रवार को भी तीन से चार घंटे बिजली गुल रही। बिना बिजली के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई।
उमसभरी गर्मी में बिजली लाइनें लोड सहन नहीं कर पा रही है। इस कारण कभी लाइनों में फॉल्ट हो रहे हैं तो कभी उपकरण ओवर लोडिंग की भेंट चढ़ रहे हैं। इस कारण लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को शहर के नवीपुर कलां, गिजरौली, कांशीराम टाउनशिप और ओढ़पुरा आदि विद्युत उपकेंद्रों से निकलने वाली लाइनों में फॉल्ट हुए।
विज्ञापन

देहात के सोखना, कोटा रोड, चंदपा, ऊघई आदि विद्युत उपकेंद्रों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में खराबी आ गई। इस कारण बिजली बाधित रही। गर्मी में बिना बिजली के लोगो का हाल-बेहाल हो गया। किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पाए। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा का कहना है कि गर्मी में फॉल्ट ज्यादा हो रहे हैं। विभागीय कर्मियों की टीमें फॉल्ट को दूर कर आपूर्ति को व्यवस्थित करने में जुटी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए-दिन बिजली आंख मिचौली का खेल खेल रही है। पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है। गर्मी में काफी दिक्कतें हो रही हैं।
-अमन
-
एक तरफ गर्मी में पसीने से तरबतर हो रहे हैं तो दूसरी ओर बिजली गुल होने से काफी मुश्किल हो रही है। विभागीय अधिकारी लाइनों को बदलने पर ध्यान नहीं दें। यदि लाइनें बदल दी जाएं तो स्थिति सुधरेगी।
-योंगेंद्र कुमार
-
कभी दिन तो कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। बिना बिजली के सिंचाई का काम भी प्रभावित हो रहा है। नलकूप के लिए शेड्यूल से बिजली मिलती है। फॉल्ट के चलते पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही।

-राजू शर्मा
-
बिजली व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। शहर में जगह-जगह बिजली की लाइनें झूल रही हैं। जरा सा लोड पड़ने पर लाइनों में आग लग जाती है। बिजली अधिकारियों को स्थिति सुधारने पर ध्यान देना चाहिए।
-चंद्रशेखर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed