फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Power crisis in many areas due to fault in the line

हाथरस : लाइन में फॉल्ट से कई इलाकों में रहा बिजली संकट

Sun, 11 Dec 2022 05:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Power crisis in many areas due to fault in the line
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सर्दी बढ़ने के साथ बिजली सिस्टम ओवरलोड होने लगा है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। शनिवार की शाम को शहर के आगरा रोड पर 33 हजार केवीए की लाइन में फॉल्ट हो गया। इस कारण नवीपुर व गिजरौली सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में कई घंटे तक बिजली गुल रही। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके।
उल्लेखनीय है कि शहर से देहात तक बिजली की लाइनें जर्जर हालत में हैं। कभी दिन तो कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। शनिवार की शाम को शहर के आगरा रोड पर 33 हजार केवीए की लाइन में फॉल्ट हो गया।
विज्ञापन

इस कारण नवीपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े इलाकों व गिजरौली विद्युत उपकेंद्र से जुड़े नगला भोजा, नगला टीका, शिव कॉलोनी सहित कई इलाकों में करीब दो घंटे तक बिजली गुल रही। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। लोग बिजली का आने का इंतजार करते रहे। शाम को सात बजे बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed