फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Power crisis deepens in many areas of the city

हाथ्ररस: शहर के कई इलाकों में गहराया बिजली संकट

Sun, 15 Mar 2020 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Power crisis deepens in many areas of the city
हाथरस: गिजरौली बिजलीघर पर वीसीबी का निरीक्षण करते एक्सईएन सुभाष चंद्रा। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिजली महकमा गर्मियों में बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए अभी से तैयारियां कर रहा है। इस क्रम में रविवार को शहर के गिजरौली सब स्टेशन पर पुरानी वीसीबी के स्थान पर नई लगाने का काम किया गया। इस कारण शहर के काफी इलाकों में सुबह से शाम तक बिजली गुल रही। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। सोमवार को फिर से काम किया जाएगा। इस कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
शहर, देहात और कस्बों में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। कभी रात में तो कभी दिन में कई-कई घंटे बिजली ठप रहती है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। रविवार को शहर के गिजरौली सबस्टेशन पर पुरानी वीसीबी के स्थान पर नई वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) लगाने का काम किया गया। इस कारण सुबह नौ बजे शिव कॉलोनी, नगला भोजा, आवास-विकास, स्टेट बैंक कॉलोनी, आगरा रोड आदि इलाकों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

बिजली गुल होने के कारण लोग रविवार की छुट्टी का भी लुत्फ नहीं उठा सके। घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। पानी की टंकियां खाली हो र्गइं। इस कारण लोग सुबह से शाम तक पीने के पानी के लिए हैंडपंपों लाइन लगाए हुए नजर आए। शाम को करीब छह बजे बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा और एसडीओ पवन वर्मा ने भी सबस्टेशन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज फिर बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
गिजरौली बिजलीघर पर दस एमबीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इस ट्रांसफार्मर को दो वीसीबी से संचालित किया जाता है। रविवार को पांच एमबीए की वीसीबी बदलने का काम हुआ। अब सोमवार को दूसरी वीसीबी को बदलने का काम किया जाएगा। इस कारण सुबह नौ बजे से शाम तक फिर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी एसडीओ पवन वर्मा ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed