{"_id":"6a0789975fdb4910da06ba29","slug":"hathras-potatoes-scorched-by-the-heat-of-global-tensions-hathras-news-c-56-1-sali1016-148593-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: वैश्विक तनाव की आंच में झुलसा हाथरस का आलू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: वैश्विक तनाव की आंच में झुलसा हाथरस का आलू
विज्ञापन
कोल्ड स्टोरे पर बोली लगाते व्यापारी। संवाद
- फोटो : Samvad
स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज'''' में उपजे तनाव की तपिश में हाथरस का आलू झुलस गया है। मार्च के महीने में कोल्डस्टोरेज से इसकी निकासी शुरू हुई तो 721 रुपये प्रति कट्टा (40किलोग्राम) का भाव था, मई आते-आते दाम 250 से 350 तक गिर गए हैं। हाथरस, सासनी और सहपऊ की मंडियों में हालात यह हैं कि आलू से लदे वाहन कई दिनों तक खड़े रहते हैं, लेकिन खरीदार नहीं मिल रहे हैं।
ईरान, अमेरिका और इस्राइल युद्ध व तनाव के कारण यह मार्ग बाधित हो गया है और दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्ग ''''स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज'''' बाधित हो गया है। इसके चलते पश्चिमी एशिया और खाड़ी के देशों में होने वाला निर्यात प्रभावित हुआ।
आलू निर्यातक एवं कोल्ड स्टोरेज स्वामी विपिन चौधरी के अनुसार मार्च में भेजी गई चार लाख पैकेट की खेप या तो जहाजों में खराब हो रही है या पोर्ट पर पड़ी-पड़ी अपनी गुणवत्ता खो चुकी है। निर्यात रुकने से जो आलू आजादपुर दिल्ली जाना था, वह भी जिले की सादाबाद और अन्य मंडियों में आ गया। इससे आपूर्ति तो बढ़ गई लेकिन खरीदार गायब हो गए। पिछले साल मई के दूसरे सप्ताह तक 12% आलू निकल चुका था, लेकिन इस बार यह आंकड़ा एक चौथाई भी नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
व्यापारियों के अनुसार कर्नाटक के हासन जिले में स्थानीय फसल की बुवाई शुरू हो गई है। जिससे वहां भी मांग प्रभावित हुई है। किसानों के अनुसार डीजल, बीज, खाद और कोल्ड स्टोरेज के बढ़ते किराए ने जेब पहले ही खाली कर दी थी। अब भाव गिरने से लागत भी वसूल नहीं हो पा रही है।
गांव पुसैनी निवासी किसान हीरालाल का कहना है कि बीज-खाद से लेकर, सिंचाई और मजदूरी तक पर भारी खर्च आया। उम्मीद थी कि इस बार आलू के अच्छे दाम मिलेंगे, लेकिन आज कोल्ड स्टोरेज पर व्यापारी सिर्फ 350 प्रति कट्टा का भाव लगा रहे हैं। राम सहाय सिंह ने बताया कि 3797 किस्म के आलू से बड़ी उम्मीद थी, यह अच्छा भाव देगी। मंडी और कोल्ड स्टोरेज पर व्यापारी बहुत कम दाम लगा रहे हैं।
एक नजर में आलू के रेटों में
आलू की वैरायटी-- वर्तमान भाव (अनुमानित)
साउथ क्वालिटी (3797)-- 450 – 510 रुपये
महाराष्ट्र/कर्नाटक क्वालिटी-- 400 – 420 रुपये
लोकल/एवरेज क्वालिटी-- 300 – 350 रुपये
हाइब्रिड आलू-- 250 – 300 रुपये
सूर्या (सुपर क्वालिटी)-- 500 – 550 रुपये
चिप्सोना-- 400 – 550 रुपये
आलू का रकबा-- 52 हजार हेक्टेयर लगभग
कोल्डस्टोरेज-- 160
भंडारण हुआ था-- 13 लाख मीट्रिक टन
कोल्डस्टोरेज में भंडारण क्षमता-- 14.88 लाख मीट्रिक टन।
आलू निकासी अभी कम है। गर्मी कम होने पर आलू की निकासी बढ़ेगी। फिलहाल आलू के रेटों में गिरावट आई है। निर्यात बाधित होने से भी कुछ प्रभाव पड़ा है।
सुनील कुमार, जिला उद्यान अधिकारी।
विज्ञापन
ईरान, अमेरिका और इस्राइल युद्ध व तनाव के कारण यह मार्ग बाधित हो गया है और दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्ग ''''स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज'''' बाधित हो गया है। इसके चलते पश्चिमी एशिया और खाड़ी के देशों में होने वाला निर्यात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
आलू निर्यातक एवं कोल्ड स्टोरेज स्वामी विपिन चौधरी के अनुसार मार्च में भेजी गई चार लाख पैकेट की खेप या तो जहाजों में खराब हो रही है या पोर्ट पर पड़ी-पड़ी अपनी गुणवत्ता खो चुकी है। निर्यात रुकने से जो आलू आजादपुर दिल्ली जाना था, वह भी जिले की सादाबाद और अन्य मंडियों में आ गया। इससे आपूर्ति तो बढ़ गई लेकिन खरीदार गायब हो गए। पिछले साल मई के दूसरे सप्ताह तक 12% आलू निकल चुका था, लेकिन इस बार यह आंकड़ा एक चौथाई भी नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
व्यापारियों के अनुसार कर्नाटक के हासन जिले में स्थानीय फसल की बुवाई शुरू हो गई है। जिससे वहां भी मांग प्रभावित हुई है। किसानों के अनुसार डीजल, बीज, खाद और कोल्ड स्टोरेज के बढ़ते किराए ने जेब पहले ही खाली कर दी थी। अब भाव गिरने से लागत भी वसूल नहीं हो पा रही है।
गांव पुसैनी निवासी किसान हीरालाल का कहना है कि बीज-खाद से लेकर, सिंचाई और मजदूरी तक पर भारी खर्च आया। उम्मीद थी कि इस बार आलू के अच्छे दाम मिलेंगे, लेकिन आज कोल्ड स्टोरेज पर व्यापारी सिर्फ 350 प्रति कट्टा का भाव लगा रहे हैं। राम सहाय सिंह ने बताया कि 3797 किस्म के आलू से बड़ी उम्मीद थी, यह अच्छा भाव देगी। मंडी और कोल्ड स्टोरेज पर व्यापारी बहुत कम दाम लगा रहे हैं।
एक नजर में आलू के रेटों में
आलू की वैरायटी
साउथ क्वालिटी (3797)
महाराष्ट्र/कर्नाटक क्वालिटी
लोकल/एवरेज क्वालिटी
हाइब्रिड आलू
सूर्या (सुपर क्वालिटी)
चिप्सोना
आलू का रकबा
कोल्डस्टोरेज
भंडारण हुआ था
कोल्डस्टोरेज में भंडारण क्षमता