फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Potato, mustard crop will be damaged due to rain

हाथरस : बारिश से आलू, सरसों की फसल में होगा नुकसान

Thu, 06 Jan 2022 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Potato, mustard crop will be damaged due to rain
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मौसम के बदले रुख के चलते आलू और सरसों की फसल की सुरक्षा को लेकर किसान चिंतित हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवाओं के रुकने के बाद कोहरा दस्तक दे सकता है। हल्की बूंदाबांदी का असर आलू व सरसों की फसल पर ज्यादा देखने को मिलेगा। सर्दी से फसल के बचाव के लिए लोगों ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। आलू की अगैती फसल का उठान हो चुका है, जबकि पिछैती फसल के आलू का पनपना जारी है।
दो दिन से मौसम में अचानक आए बदलाव ने किसानों को परेशान कर दिया है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि बारिश के बीच कोहरे की दस्तक फसल को प्रभावित कर सकती है, जिससे निपटने के लिए किसान आग और पानी का सहारा ले रहे हैं। यदि कोहरा हुआ तो सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

सर्द हवाओं के ठहराव के साथ कोहरे की चपेट में आने से सरसों की फसल में नुकसान की आशंका बढ़ जाएगी। हल्की बूंदाबांदी और फिर हवा के करवट लेने के साथ गलन बढ़ी है। एक-दो दिन में मौसम में और ज्यादा परिवर्तन दिखने की संभावना है। ऐसे में किसान भाई आलू व सरसों की फसल में जल निकाली की व्यवस्था कर लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed