{"_id":"5f19d78b8ebc3e63e035bf06","slug":"hathras-population-stability-fortnight-caught-pace-hathras-news-ali2394051136","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े ने पकड़ी रफ़्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े ने पकड़ी रफ़्तार
विज्ञापन
हाथरस: जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जांच करतीं स्वास्थ्य कर्मचार?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा (11 जुलाई से 31 जुलाई) के अंतर्गत महिला एवं पुरुष नसबंदी दिवस आयोजित किया गया, जिसमें एक पुरुष और 11 महिलाओं ने नसबंदी कराई। जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अहम भूमिका निभा रही हैं।
जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के साथ ही 16 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान भी चलाया जा रहा है। इस दौरान आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर न केवल परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों का वितरण कर रहीं हैं, बल्कि स्थायी साधन अपनाने के लिए भी दंपतियों को प्रेरित कर रहीं हैं, जो दंपती अभी स्थायी साधन नहीं अपनाना चाहते, दो बच्चों के बीच सुरक्षित अंतराल को लेकर उनकी काउंसिलिंग भी की जा रही है। उन्हें बताया जा रहा है कि सुरक्षित अंतराल के लिए कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियों के अलावा अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन और आईयूसीडी अपनाना भी उतना ही सुरक्षित है।
विश्व जनसंख्या दिवस से शुरू हुए जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के अंतर्गत हाथरस जंक्शन पीएचसी पर महिला एवं पुरुष नसबंदी कैंप का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत एक पुरुष नसबंदी एवं 10 महिला नसबंदी कोट टीम के द्वारा की गई। एक महिला नसबंदी डॉ. मीनाक्षी सिंह द्वारा ब्लॉक सादाबाद की सीएचसी पर की गई। इस अवसर पर महो ब्लॉक सीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोपाल कृष्ण सारस्वत, जिला परिवार नियोजन एव लॉजिस्टिक प्रबंधक विजय पाल सिंह, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर प्रशांत यादव आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
इतनों ने लिया परिवार नियोजन के साधनों का लाभ
परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत सातों ब्लॉक में 22 जुलाई को परिवार नियोजन संबंधित साधनों में जैसे आईयूसीडी-163, पीपीआईयूसीडी- 33 इंजेक्टबल अंतरा -93 लगाए गए एवं निरोध -410, छाया गोली -321, माला-एन -615, ईजी पिल्स -198 का वितरण किया गया ।
12 दिनों में 22 लोगों ने कराई नसबंदी
जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के अंतर्गत 11 जुलाई से 22 जुलाई 2020 तक एक पुरुष एवं 21 महिलाओं की नसबंदी की गई है। 22 जुलाई को अंतरा इंजेक्शन में प्रदेश में हाथरस की रैंकिंग पांचवीं रही, पीपीआईयूसीडी में हाथरस की रैंकिंग 13वीं और आईयूसीडी में हाथरस की रैंकिंग सातवें स्थान पर थीं।