फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Political mobilization intensified for the post of District Panchayat President

हाथरस : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सियासी लामबंदी तेज

Wed, 05 May 2021 10:22 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Political mobilization intensified for the post of District Panchayat President
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सियासी लामबंदी तेज हो गई है। इस चुनाव में धनबल का बोलबाला रहता है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय जहां जोर-शोर से मैदान में उतरेंगी, वहीं उनके विरोधी भी जुगलबंदी कर रहे हैं। भाजपा आलाकमान भी पूरी स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है। सूत्रों का कहना है कि कुछ निर्दलीय और कुछ दलों के समर्थित सदस्य भी सीमा उपाध्याय के खेमे से जुड़ भी रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत के चुनाव में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है। सदस्यों का चुनाव परिणाम आ चुका है। भाजपा के पांच, सपा के चार, रालोद के तीन और बसपा के दो समर्थित उम्मीदवार इस बार चुनाव जीते हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय भी चुनाव जीती हैं। पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने घोषणा भी कर दी है कि सीमा उपाध्याय चुनाव लड़ेंगी। इसके लिए तैयारी भी की जा रही है।
विज्ञापन

इस चुनाव में 10 सदस्य निर्दलीय जीते हैं। ऐसे में वह जिसके साथ हो जाएंगे, उसको ही अध्यक्ष पद मिल जाएगा। सूत्रों की मानें तो रामवीर विरोधी खेमा अभी यह तय नहीं कर पा रहा है कि सीमा उपाध्याय के मुकाबले किसे खड़ा किया जाए। इस पर कोई सहमति नहीं बन रही है। वहीं रामवीर खेमे ने कुछ निर्दलीय व कुछ दलीय सदस्यों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है और उन्हें विश्वास में लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अभी जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अभी कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है और यह भी तय नहीं हुआ है कि किस दिन मतदान होगा, लेकिन दावेदार अभी से ही सक्रिय हैं। साथ ही भाजपा आलाकमान पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। यह चर्चा भी जोरों पर है कि सीमा उपाध्याय भाजपा का दामन थाम सकती हैं, लेकिन रामवीर ने इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं की है। उनका कहना है कि यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। उनका यह भी कहना है कि सीमा चुनाव लड़ेंगी और इसके लिए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed