फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Political fair held at MLA's place in village Bisana

हाथरस : गांव बिसाना में विधायक के यहां लगा सियासी मेला

Mon, 11 Oct 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Political fair held at MLA's place in village Bisana
हाथरस : सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना के पुत्र के सगाई कार्यक्रम में शामिल गन्ना विकास मं? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस/सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

चंदपा क्षेत्र के गांव बिसाना में रविवार को राजनेताओं व अन्य वीआईपी का जमावाड़ा रहा। सिकंदराराऊ के भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह राना के बेटे हर्षवर्धन सिंह राना के लग्न टीका समारोह में प्रदेश के कई मंत्री, सांसद, विधायक, पदाधिकारी व अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान प्रशासन भी राजनेताओं और वीआईपी की अगवानी में जुटा रहा। विधायक वीरेंद्र सिंह राना खुद अतिथियों की अगवानी करते दिखे।
रविवार को विधायक वीरेंद्र सिंह राना के बेटे हर्षवर्धन सिंह राना का लग्न टीका समारोह था। वहां काफी लोगों की दावत भी थी। इस समारोह में प्रदेश के कई मंत्री, सांसद, विधायक सहित काफी राजनेता वहां पहुंचे।
विज्ञापन

इसमें मुख्य रूप से केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, प्रदेश सरकार के गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा, आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश के राज्य मंत्री चौ.उदयभान सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी, भाजपा के पंजाब प्रांत के संगठन मंत्री दिनेश शर्मा, सांसद राजवीर सिंह दिलेर, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, पूर्व विधायक रामसरन आर्य उर्फ लहटू ताऊ, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. देवेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, मानवीर सिंह सीए, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामवीर सिंह भैयाजी, जिला पंचायत सदस्य प्रभा सिंह सहित काफी राजनेताओं के अलावा अधिकारी वहां मौजूद रहे। राजनेताओं और अधिकारियों का वहां देर शाम तक जमावाड़ा लगा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed